फादर्स डे पर सीएम मोहन को मिला था रिटर्न गिफ्ट, 500 रुपए मांगने पर पिता ने थमा दी थी नोटों की गड्डी

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का आज निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। जिसके बाद उन्हें उज्जैन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीएम मोहन के पास पिता की यादें ही शेष हैं जिसमें दोनों ने साथ के कुछ पल बिताए थे। 15 जून को अपने पिता के साथ उन्होंने आखिरी फादर्स डे मनाया था।

पैसे मांगने पर पिता ने थमा दी थी नोटों की गड्डी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव फादर्स डे पर पिता से मुलाकात करने उज्जैन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मजाक से पैसे से मांगे तो पिता ने 500 रुपए के नोटों की गड्‌डी निकालकर हाथ में थमा दी। सीएम ने एक नोट रखा और बाकी लौटा दिए थे। इसी दौरान पिता ने सीएम बेटे को ट्रैक्टर सुधरवाने का बिल भी थमा दिया था। सीएम ने उनसे पूछा- बैंक में कितने पैसे हैं? इस बात पर दोनों हंस दिए। मुख्यमंत्री ने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। उनसे कहा था कि ट्रैक्टर सुधारने में जो खर्च हुआ है, वो देंगे। उन्हें पिता ने बताया कि 4 लाख 86 हजार रुपए गिर गए थे, वापस भी मिल गए।

प्रदेश की जिम्मेदारी संभालने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भोपाल में ही रहना पड़ता था। जिसके चलते पिता से उनकी मुलाकात कम होती थी। लेकिन किसी त्यौहार या अन्य किसी दौरे पर जब भी उज्जैन जाते तो पिता से मिलने हर बार घर पहुंचते थे। लेकिन अब पिता-पुत्र के बीच की हंसी-ठिठोली और प्यार देखने को नहीं मिलेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!