सीएम मोहन यादव पहुंचे उज्जैन, बुधवार को होगा ‘बाबूजी’ का अंतिम संस्कार

उज्जैन : धर्म, कर्म, तप और त्याग की प्रतिमूर्ति पूनमचंद यादव जी का 100 वर्ष की उम्र में निधन होने की जानकारी जैसे ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लगी, वैसे ही वह तुरंत भोपाल से उज्जैन स्थित अब्दालपुरा निवास पर पहुंचे। पिता की मौत की सूचना मिलने से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गमगीन नजर आए। 

मुख्यमंत्री के उज्जैन आने के पहले ही उनके निवास पर बड़ी संख्या में समाजजनों के साथ ही शहरवासी पहुंच गए थे, जिन्होंने इस दुख की घड़ी में यादव परिवार को ढांढस बंधाने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव की मौत की जानकारी लगते ही आज राजनेताओं के साथ ही अन्य जनों ने भी सोशल मीडिया पर “बाबूजी” पूनमचंद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

बताया जाता है कि स्वर्गीय पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा चार सितम्बर 2024 बुधवार को प्रातः 11.30 बजे उनके निवास गीता कॉलोनी, अब्दालपुरा, उज्जैन से प्रारंभ होगी। उसके बाद अंतिम संस्कार शिप्रा तट भूखीमता मंदिर के पास होगा। 100 वर्ष की उम्र में पूनमचंद यादव जी का निधन होने के बाद उनके शव को गीता कालोनी निवास पर लाया गया। 

अंतिम समय में उनके बड़े पुत्र नन्दलाल यादव, नारायण यादव, नगर निगम सभापति कलावती यादव और परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे। याद रहे की स्वर्गीय पूनमचंद पिता स्वर्गीय रामचंद्र यादव ने संघर्ष से परिवार खड़ा किया। तीन पुत्र, दो पुत्रियां, नाती, पोते, परनाती, प्रपोत्र से संपन्न परिवार छोड़ आज उनका देवलोक गमन हुआ।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!