नहीं रहे सीएम डॉ. मोहन यादव के पिता, 100 साल की उम्र में उज्जैन में ली अंतिम सांस

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार रात निधन हो गया. स्वर्गीय श्री यादव की उम्र करीब 100 साल थी और वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. पिता की निधन की खबर सुनकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव भी भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना हो गए. बता दें कि वह एक हफ्ते से बीमार चल रहे थे. इस दौरान उनसे मिलने के लिए सिंधिया भी कुछ दिनों पहले पहुंचे थे.

अपने निवास पर हुआ पूनमचंद का निधन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार रात गीता कालोनी स्थित निवास पर निधन हो गया. वह करीब 100 साल के थे और एक हफ्ते से बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे. उल्लेखनीय है कि पूनमचंद यादव के बीमार होने पर उन्हें सीएम डॉ. यादव की पुत्री के तीन बत्ती चौराहा स्थित एसएन कृष्णा अस्पताल में भर्ती किया गया था. यहां स्थिति बिगड़ने पर उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था. रविवार को दौरे पर आने के दौरान सीएम डॉ. यादव उनसे मिलने गए थे.

मिल से शुरू किया था सफर
यादव समाज से जुड़े लोग बताते हैं कि पूनमचंद यादव का जन्म 1924 में हुआ था. संघर्ष के दिनों में वह रतलाम से उज्जैन आए और हीरा मिल में नौकरी की. फिर मालीपुरा में भजिए और फ्रीगंज में दाल-बाफले की दुकान लगाई. 100 वर्ष की उम्र होने के बाद भी वे उपज बेचने खुद मंडी जाते थे. उन्होंने काफी संघर्ष कर बेटे नंदू यादव, नारायण यादव, मोहन यादव, बेटी कलावती और शांति देवी को पढ़ाया-लिखाया. मोहन यादव छात्र जीवन से राजनिति करने लगे.

फादर्स डे दिया था 500 रुपये गिफ्ट
सीएम डॉ. मोहन यादव फादर्स-डे पर गीता कालोनी स्थित घर पर पिता से मिले थे. उन्होंने पिता से जैकेट पहनाते हुए बात की थी. इस दौरान पिता ने उन्हें ट्रैक्टर सुधारने का 14 हजार का बिल थमा दिया था. सीएम यादव ने उनसे आशीर्वाद लेते हुए कुछ मांगा, तो उन्होंने जेब से निकाल कर पूरे नोट दे दिए थे. इस पर सीएम यादव ने 500 रुपये लिए थे.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!