जानें ऐसा क्या हुआ कि अब रात ढाई बजे नहीं, बल्कि सुबह चार बजे जागंगे बाबा महाकाल, फिर होगी…

श्रावण भादो मास में भले ही विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए रात ढाई बजे जागते थे। लेकिन तीन सितंबर 2024 मंगलवार से महाकालेश्वर मंदिर में ऐसा बड़ा बदलाव होने वाला है, जिससे बाबा महाकाल रात 2:30 बजे की बजाय अब सुबह चार बजे जागेंगे। महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती की प्रक्रिया वही रहेगी, लेकिन अब इसकी शुरुआत रात 2.30 या तीन बजे नहीं बल्कि सुबह चार बजे से होगी

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भक्त तो भगवान के लिए तरह-तरह के कठिन उपवास व तप करते ही हैं। लेकिन श्रावण मास में बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए डेढ़ घंटा पहले जाते हैं। पुजारी पंडित शर्मा ने बताया कि इस वर्ष सोमवार के दिन बाबा महाकाल के भस्म आरती रात 2:30 बजे से शुरू होती थी। जबकि सप्ताह के अन्य दिनों में यही भस्म आरती रात तीन बजे से शुरू होती थी। तीन सितंबर 2024 से बाबा महाकाल कि इस भस्म आरती के समय में बड़ा बदलाव होगा और अब प्रतिदिन बाबा महाकाल की भस्म आरती सुबह चार बजे से ही शुरू की जाएगी।

पहले शृंगार फिर बाबा महाकाल रहते हैं भस्म
बाबा महाकाल की भस्म आरती की शुरुआत प्रतिदिन चांदी द्वार के समीप स्थापित भगवान मानभद्र और वीरभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोलकर को जाती है, जिसके बाद सबसे पहले भगवान का स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया जाता है। इसके बाद बाबा महाकाल का भांग और मावे के साथ आभूषण पहनाकर शृंगार किया जाता है। बाबा महाकाल के शृंगार के बाद उन्हें महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की जाती है। कहा जाता है कि भस्म आरती में बाबा महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं। भस्म आरती में शामिल होने वाले भक्त प्रतिदिन ही जय श्री महाकाल का उद्घोष करते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!