3 शिक्षकों के भरोसे 200 छात्रों का भविष्य, 5वीं कक्षा तक की बिल्डिंग क्षतिग्रस्त तो पेड़ के नीचे लगाई जाती है क्लास

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले से बच्चों की शिक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां पर एक शिक्षक और 2 अतिथि शिक्षक के भरोसे 200 बच्चों का भविष्य है। दो संस्थाओं के बच्चों को एक ही स्कूल में रखा गया है। वहीं कक्षा 1 से लेकर पांचवी तक के बच्चों की बिल्डिंग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

दरअसल मामला भिंड जिले के पुलावली शास. कन्या माध्यमिक विद्यालय का है। आज लंच के समय देखा गया कि कुछ बच्चों की क्लास कमरे के अंदर लगी हुई थी। वहीं कुछ छात्र पेड़ के नीचे पढ़ रहे थे। स्थानीय लोगों और अतिथि शिक्षकों ने बताया कि यहां लगभग दो-तीन साल से 100 बच्चों की क्लास पेड़ के नीचे लगाई जाती है। क्योंकि स्कूल में केवल चार कमरे बने हुए हैं। जिसमें कक्षा 1 से लेकर 8 तक के बच्चों को रखा गया है। एक से लेकर कक्षा पांचवी तक के बच्चों की संख्या 150 है। वहीं कक्षा 6 से लेकर कक्षा आठवीं तक के बच्चों की संख्या 50 है। कक्षा 1 से 8 तक की बच्चों की संख्या 200 बताई गई। चार कमरों में 200 बच्चे नहीं बैठ पाएंगे। इसलिए अलग-अलग व्यवस्थाएं रखी गई हैं।

इतना ही नहीं, स्कूल में भीषण गर्मी में लाइट और पंखे भी नहीं है। साथ ही बच्चों के पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। बच्चों को स्कूल से दूर पानी पीने के लिए जाना पड़ता है।

स्कूल में छह शिक्षकों में तीन शिक्षक उपस्थित मिले

स्कूल में 6 शिक्षक हैं जिनमें से 3 अनुपस्थित मिले। 200 बच्चों को एक शिक्षक दो अतिथि शिक्षकों के भरोसे शिक्षा मिल रही है। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि इस स्कूल की इस स्कूल की छत से बारिश का पानी टपकता है। पेड़ के नीचे जो बच्चे पढ़ते हैं, आवारा पशु कभी भी उन पर हमला कर सकते हैं। बच्चों के साथ अगर कोई घटना घटित हो जाए तो इसका कौन जिम्मेदार होगा।

संकुल प्रभारी एम. एस. तोमर ने बताया कि इन कमियों को लेकर हमारे संबंधित अधिकारियों को पूरी जानकारी दे चुके हैं। बिल्डिंग के लिए सरकार जब स्वीकृति दे दे तब बिल्डिंग बनेगी और तभी बच्चों के लिए व्यवस्थाएं हो पाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 16 मई तक बदला रहेगा मौसम  

    मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। दिन में जहां तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही…

    ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्राला में घुसी, तीन की मौत

    मेहगांव/भिंड: ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे पर मेहगांव थाना में नारायणपुरा के पास गुरुवार सुबह पांच बजे तेज रफ्तार कार खड़े ट्राला में घुस गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!