हत्यारों के मकान पर चला बुलडोजर, युवक को पीट-पीटकर उतारा था मौत के घाट

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपियों के मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला है. दरअसल, मृतक के परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर आरोपियों के घर तोड़ने की मांग की थी. जिस पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने उसके मकान पर बुलडोजर चलवा कर जमींदोज कर दिया. इस कार्रवाई के दौरान मौके एसडीएम, तहसीलदार, सीएसपी, सिटी कोतवाली टीआई के साथ भारी पुलिस बल की मौजूद रही।

ये है पूरा मामला

गुरुवार की देर रात बदमाशों ने गोल मार्केट पर दूध पीने गए सौरभ और अरुण को बेरहमी से पीट दिया था. जिसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए थे. युवक दूध पीने पहुंचे थे, उसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया था. मारपीट की घटना में अरुण और सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में एटमिट करवाया गया था.

डॉक्टर ने सौरभ की हालत नाजुक को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया था. जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी. जिसके बाद मृतक सौरभ का शव उसके परिजन भिंड लेकर पहुंचे थे और भिंड-ग्वालियर रोड सुभाष तिराहे पर चक्का जाम कर दिया था. इसके बाद एसपी असित यादव मौके पर पहुंचकर परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया था. जिसके बाद मृतक के परिजनों ने जाम को खोला था.

  • सम्बंधित खबरे

    मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 16 मई तक बदला रहेगा मौसम  

    मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। दिन में जहां तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही…

    ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्राला में घुसी, तीन की मौत

    मेहगांव/भिंड: ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे पर मेहगांव थाना में नारायणपुरा के पास गुरुवार सुबह पांच बजे तेज रफ्तार कार खड़े ट्राला में घुस गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!