ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्राला में घुसी, तीन की मौत

मेहगांव/भिंड: ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे पर मेहगांव थाना में नारायणपुरा के पास गुरुवार सुबह पांच बजे तेज रफ्तार कार खड़े ट्राला में घुस गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जिसमें दूल्हे का भाई भी शामिल था। दो घायल हो गए। शाम को शादी थी। घर में मातम छाने से रस्में जल्दी-जल्दी निभाई गईं।

ग्वालियर रोड निवासी सुरेश राठौर के छोटे बेटे विकास की गुरुवार को जनक गार्डन मेहगांव में बरात जानी थी। बुधवार को मंडम कार्यक्रम था। रात करीब 12 बजे तक घर में शादी का उत्सव था। रात में करीब एक बजे बारिश होने लगी। इसके बाद सभी लोग सोने चले गए।

दूल्हे का बड़ा भाई आकाश राठौर (25) चार अन्य रिश्तेदारों को लेकर कार से गोहद में सब्जी के भाव लेने के लिए चला गया। सुबह पांच बजे गोहद से आते समय नारायणपुरा के पास हाइवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रॉला में पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि आकाश, उसके साला मंगल (26) निवासी माधौगढ़ जिला जालौन उप्र और मौसेरे साले उमेश (20) निवासी डेनिडा रोड लहार की मौके पर ही मौत हो गई। चचेरे साले सुनील पुत्र महेंद्र राठौर निवासी माधौगढ़ जिला जालौन और धीरज पुत्र अरविंद राठौर निवासी ग्वालियर गंभीर घायल हो गए हैं। टीआइ शक्तिसिंह यादव और एसडीओपी संजय कोच्छा ने मौके पर पहुंच घायलों को पहले मेहगांव अस्पताल भिजवाया, जहां से दोनों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 16 मई तक बदला रहेगा मौसम  

    मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। दिन में जहां तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही…

    MP के इस जिले में शीतलहर, स्कूलों का बदला टाइम : अब इतने बजे खुलेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी

    भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड में शीतलहर के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। केजी से लेकर 12वीं तक के विद्यालयों की टाइमिंग में परिवर्तन किया गया…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!