पेट के अंदर कैंची! लापरवाही पड़ गई भारी, दो साल बाद खुलासा हुआ तो मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश के भिंड में डॉक्टरों की लापरवाही का बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला के पेट के अंदर से कैंची  निकली है. महिला दो साल से दर्द से परेशान थी. गरीबी की तंगी के चलते सही इलाज नहीं करवा पा रही थी. लेकिन अब सीटी स्कैन कराया गया तो डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए. 

दो साल पहले हुआ था ऑपरेशन 

दरअसल जिले के गोहद के सौंधा गांव की रहने वाली कमलाबाई पिछले दो साल से दर्द से परेशान थी. कमलाबाई के  पति कमलेश का कहना है बार-बार जांच और महंगी दवाएं लेने के बावजूद राहत नहीं मिल रही थी. महंगी दवाओं से पिछले एक साल से काफी पैसा खर्च हो गया है. कुछ लोगों से कर्ज भी लेना पड़ा.गुरुवार को पत्नी कमलाबाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने सीटी स्कैन लिख दिया. जिसका सीटी स्कैन कराया तो उसके पेट में कैची मिली है. कमलाबाई के पति कमलेश ने महिला का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर्स  पर लापरवाही का आरोप लगाया है. 

कमलाबाई का कहना है कि 20 फरवरी 2022 को ग्वालियर के कमलाराजा हॉस्पिटल में पेट मे कैंसर की गांठ का ऑपरेशन हुआ था. इस ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने पेट मे कैंची  छोड़ दी.

तब से लगातार दर्द से परेशान थी. तब से कोई डॉक्टर असली समस्या को नहीं पकड़ पाया. जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने तत्काल महिला और उसके परिजनों के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराई और ग्वालियर जयारोग्य अस्पताल रेफर किया गया. जहां के डॉक्टर महिला की रिपोर्ट देख रहे हैं.

 करेंगे कार्रवाई की मांग

इस लापरवाही के बाद पीड़ित महिला के परिजन ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.  परिजनों का कहना है कि इस लापरवाही से कमलाबाई को दो साल से असहनीय दर्द झेलना पड़ा. कमलाबाई को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 16 मई तक बदला रहेगा मौसम  

    मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। दिन में जहां तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही…

    ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्राला में घुसी, तीन की मौत

    मेहगांव/भिंड: ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे पर मेहगांव थाना में नारायणपुरा के पास गुरुवार सुबह पांच बजे तेज रफ्तार कार खड़े ट्राला में घुस गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!