कांग्रेस में अंतर्कलह जारी! CM मोहन के सामने हाथ जोड़ते दिखे कांग्रेस नेता की तस्वीर ने मचाया सियासी बवाल

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस के अंदरूनी मतभेद फिर सामने आ गए हैं। हाल ही में कांग्रेस नेता दीपू यादव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वे मुख्यमंत्री मोहन यादव से हाथ जोड़कर मुलाकात करते हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेसियों ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, “कांग्रेस के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेकने वाले कैसे हाथ जोड़कर खड़े हैं।”

दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव एक दिवसीय दौरे पर इंदौर आए थे, जहां एयरपोर्ट पर दीपू यादव उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे। दीपू यादव ने बताया कि वे यादव समाज की ओर से मुख्यमंत्री को जन्माष्टमी के अवसर पर निकाली जाने वाली रैली में शामिल होने का न्योता देने गए थे। उनका कहना है कि यह एक सामाजिक मुलाकात थी, लेकिन कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक रंग देकर फोटो को वायरल कर दिया है।

यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि दीपू यादव का नाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष के संभावित उम्मीदवारों में शामिल है। पहले भी उनके भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के साथ की एक फोटो वायरल हुई थी, जिससे कांग्रेस में खलबली मच गई थी। दीपू यादव ने साफ किया कि वे किसी पद के दावेदार नहीं हैं, लेकिन वायरल तस्वीर ने कांग्रेस के भीतर एक बार फिर से हलचल पैदा कर दी है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!