क्या MP में मंत्रियों को उनके क्षेत्र से जुड़े जिलों का मिलने वाला था प्रभार? कांग्रेस का आरोप- बड़े नेताओं को साइड लाइन करने.

भोपाल। मध्य प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद प्रदेश में प्रभारी मंत्रियों को जिलों का आवंटन कर दिया गया है। लेकिन मंत्रियों और उनके प्रभार के जिलों को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का माहौल गर्म नहीं बल्कि उबाल पर है। दरअसल, इस बात की सूचना बीजेपी संगठन, मंत्रालय और मंत्रियों के स्टाफ से पीछे के दरवाजे से लीक कराई गई कि मंत्रियों को प्रभार के जिले उनके वर्चस्व क्षेत्र के समीप ही मिलेंगे। लेकिन जारी आदेश में इसका उलट दिखाई दिया।

सियासी गलियारों में चर्चा है कि मंशा के विपरीत जिलों का प्रभार दिया गया। राष्ट्रीय राजनीति से प्रदेश की सियासत में पहुंचाए गए प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, कैलाश विजयवर्गीय को छोटे जिलों का प्रभार दिया गया। जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला, तुलसी सिलावट, विश्वास सारंग, करण सिंह वर्मा जैसे वरिष्ठ मंत्रियों को दूरदराज के जिलों की जिम्मेदारी दी गई।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अमित शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रभारी मंत्रियों को जिलों के आवंटन को लेकर चर्चा भी की गई थी। मंशा के अनुरूप मंत्रियों ने अपनी विधानसभा से लगे हुए जिलों की मांग की थी। लेकिन इसके विपरीत आवंटन किया गया। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में बड़े नेताओं को साइड लाइन करने के लिए दिल्ली से रिमोट का बटन दबाया जा रहा है। बीजेपी में प्रदेश और देश के भावी नेतृत्व को लेकर अंदरूनी जंग जारी है। इसकी शुरुआत भी बीते विधानसभा चुनाव में चौंकाने वाले चेहरों को टिकट देकर हुई थी।

वहीं इस मामले पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। विचार मंथन के साथ संबंधित जिलों के विकास के मद्देनजर संबंधित मंत्रियों को प्रभार दिया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!