इंदौर की सबसे पहली हाईराइज बिल्डिंग टूटेगी, 50 साल में हो गई खतरनाक

पचास साल पहले इंदौर मेें अपार्टमेंट कल्चर नहीं आया था। तब पार्क रोड पर शहर की पहली छह और सात मंजिला हाईराइज बिल्डिंग विनय-विमल बनी थी। इतने वर्षों में अब यह बूढ़े अपार्टमेंट खतरनाक घोषित हो चुके है।फ्लैट की गैलरियों के प्लास्टर उखड़ चुके हैै। पिलर में से सरिए झांकने लगे है और कई जगह दरारों में उगे पेड़ों की जड़ों ने बिल्डिंग को खतरनाक कर दिया है।
नगर निगम ने फ्लैटधारकों को बिल्डिंग खाली करने के नोटिस थमाए हैै। रहवासियों का कहना है कि बिल्डिंग मजबूूत है बस मरम्मत की जरुरत है। रहवासी नए सिरे से प्लाॅटों का संयुक्तिकरण कर बिल्डिंग का निर्माण करना चाहते हैै। इसके लिए नगर तथा ग्राम निवेेश विभाग में आवेदन भी दिया गया है।

विमल अपार्टमेंट में 56 फ्लैट हैै,जबकि विनय अपार्टमेंट में 36 फ्लैट हैै। इसकेे अलावा तल मंजिल पर दो दुकाने हैै। दो प्लाॅटों पर इसका निर्माण वर्ष 1974 को किया गया था। अब काफी सस्ते में यहां फ्लैट बिके थे। अब कई फ्लैट मालिक यहां से दूसरी जगह चले गए और फ्लैट किराए पर दे दिए।

इस बिल्डिंग के पाइप खराब होने के कारण रिसव भी काफी होता हैै, हालांकि फ्लैट के भीतरी हिस्से में लोगों ने मरम्मत करा रखी है, लेकिन बिल्डिंग का बाहरी हिस्सा जर्जर नजर आ रहा है।

रहवासी जयेश व्यास ने कहा कि नगर निगम के अफसरों ने सिर्फ बाहरी हिस्सा देख खतरनाक घोषित किया है, जबकि बिल्डिंग मजबूत है। हम जीएआईटीएस के विशेषज्ञों से इसकी जांच कराएंगे। विधायक महेंद्र हार्डिया को भी हमने बुलाया था। रहवासी नए सिरे से निर्माण के लिए तैयार है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!