इंदौर नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: ED की छापामार कार्रवाई में मिली एक करोड़ से ज्यादा की नगदी, अधिकारियों ने महत्वपूर्ण दस्तावेज भी किए जब्त 

इंदौर। नगर निगम में हुए करोड़ों रुपए के फर्जी बिल घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़े पैमाने पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 1 करोड़ 30 लाख रुपए नगद जब्त किए है। साथ ही 3 करोड रुपए की एफडीआर भी सामने आई है। निगम घोटाले से जुड़े कई दस्तावेजों को भी ED ने जब्त किया है। वहीं ईडी ने सर्च अभियान तेज कर दिया है।

बता दें कि ईडी की टीम ने आज इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित मदीना नगर में की गई, जहां ग्रीन कंट्रक्शन, किंग कंट्रक्शन और निवा कंट्रक्शन के मालिक मोहम्मद साजिद, मोहम्मद जाकिर, और मोहम्मद सिद्दीकी के घर पर छापे मारे। ED ने सुबह से ही घर के अंदर दस्तावेजों की बारीकी से जांच शुरू कर दी। अब तक उन्हें हार्डिस्क, फाइलें और कई अहम दस्तावेज मिले हैं, जिन्हें कब्जे में लिया गया है।

ईडी के सूत्रों के मुताबिक, इन दस्तावेजों से घोटाले के और भी कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है। नगर निगम के कई ठेकेदारों के यहां भी आज छापेमारी की गई है। फर्जी बिल लगाकर जो संपत्ति अर्जित की गई है, उसकी जांच की जा रही है। ईडी की टीम ने बताया कि जल्द ही इन संपत्तियों को अटैच किया जा सकता है। ईडी की इस कार्रवाई से नगर निगम ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है और घोटाले में शामिल अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!