किशोर कुमार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का अनोखा ट्रिब्यूट, समाधि स्थल पर गाना गाया ‘मगर जी नहीं सकते तुम्हारे बिना….

इंदौर। अपनी जादुई आवाज से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले किशोर कुमार की आज 95वीं जयंती है। उनके पूरी दुनिया भर में करोड़ों प्रशंसक हैं जो आज भी उन्हें और उन गानों को याद करते हैं। उन्हीं फैन में से एक मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी हैं जो उन्हें अपना गुरु भी मानते हैं। आज गायक को श्रद्धांजलि लेने मंत्री समाधि स्थल पहुंचे जहां गाना गाकर मंत्री ने उन्हें ट्रिब्यूट दिया।

बीजेपी के फायरब्रांड नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज किशोर कुमार के समाधि स्थल पहुंचे। यहां उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने दिवंगत सिंगर का ‘हमें तुमसे प्यार कितना, ये हम नहीं जानते’ गाना गाया। उन्होंने माइक पकड़कर मंच से गीत गुनगुनाया और उन्हें याद किया। इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि किशोर कुमार को लोग प्यार से ‘किशोर दा’ कहकर पुकारते थे। वह लंबे वक्त तक राजेश खन्ना और देव आनंद समेत कई नामचीन सितारों की आवाज बने रहे। उन्होंने न सिर्फ हिंदी बल्कि कन्नड़, मलयालम, असमिया, गुजराती, मराठी और बंगाली भाषा में भी गानों को शानदार आवाज दी है। गायक ने सबसे अधिक राजेश खन्ना के लिए गाने गाए थे। उन्होंने करीब 240 गाने अकेले सपरस्टार राजेश खन्ना के लिए गाए थे। अपने फिल्मी करियर में किशोर कुमार ने करीब 2678 फिल्मों के लिए गाने गाए थे।

किशोर कुमार 13 अक्टूबर 1987 को इस दुनिया को अलविदा कह गए। उस दिन उनके भाई अशोक कुमार का 76वां बर्थडे था। किशोर कुमार की इच्छा था कि वह दादामुनि अशोक कुमार का बर्थडे मनाएं। इसीलिए उन्होंने भाई को फोन करके यह बात बताई और घर आने को कहा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!