AICTSL की बैठक में कलेक्टर ने रखा सुझाव:इंदौर से भोपाल बीच चलेगा हेलीकॉप्टर!

इंदौर। एआईसीटीएसएल के दफ्तर पर बोर्ड बैठक आयोजित की गई थी। इसमें AICTSL के अध्यक्ष इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, बोर्ड के इंदौर संभाग आयुक्त, इंदौर कलेक्टर और निगम आयुक्त मौजूद रहे। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें मुख्य मुद्दे इंदौर के अंदर 10 डबल डेकर बसें चलाने और एक डबल डेकर ओपन बस चलाने पर चर्चा की गई है। इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। साथ ही इंदौर से भोपाल बीच हेलीकॉप्टर शुरू करने का भी प्रस्ताव लाया गया है।

शहर में जल्द ही इंदौर दर्शन के लिए एक ओपन बस चलाई जाएगी, जो पूरे शहर का भ्रमण करवाएगी। इसके साथ ही 10 डबल डेकर बस अलग-अलग रूटों पर संचालित की जा सकती हैं। इनके अंदर चाय और नाश्ते की व्यवस्था रहेगी। जिसका यात्री लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही बीआरटीएस पर ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए कैसे स्कूल बसों को BRTS के अंदर अनुमति दी जा सकती है, इसको लेकर भी बोर्ड बैठक में चर्चा की गई है।

अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंदौर बीआरटीएस पर ट्रैफिक का दबाव अधिक होता है। ऐसे में स्कूल बसों के कारण दबाव बढ़ जाता है। अगर इन स्कूल बसों को BRTS के अंदर से अनुमति दी जाएगी तो ट्रैफिक दबाव पर जरूर असर पड़ेगा। जल्द ही नई बसों को नए रूटों पर शुरू करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।

इसके साथ इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर भोपाल के बीच हेलीकॉप्टर सुविधा चलाने का एक सुझाव रखा। है जिसमें उन्होंने कहा कि इस सुविधा को एयरपोर्ट से अलग कर शुरू करें तो प्रतिदिन 60 से 70 यात्री इसका लुत्फ उठा सकते हैं। भोपाल-इंदौर में शहर से एयरपोर्ट दूर होने के कारण एयर टैक्सी फैल रही है। अगर शहर के अंदर कहीं व्यवस्था कर विशेषज्ञों से चर्चा कर हेलीपैड बनाकर अगर यात्रियों को हेलीकॉप्टर सुविधा दी जाए तो इसमें फायदा हो सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!