बेसमेंट में बनी दुकानें और बाजार टूटेंगे, कलेक्टर ने दिया एक महीने का अल्टीमेटम

इंदौर में बेसमेंट में बनी दुकानों और बाजारों को तोड़ा जाएगा। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश दिए हैं कि एक महीने के अंदर बेसमेंट में पार्किंग की जगह पर बनी दुकानें, कोचिंग और अन्य व्यावसायिक संस्थानों को हटा लिया जाए। एक महीने के बाद इन्हें प्रशासन की कार्रवाई में हटा दिया जाएगा।

क्यों लिया यह निर्णय
दिल्ली और जयपुर में हुई तेज बारिश के बाद दो बड़े हादसे हो गए हैं। दोनों शहरों में बेसमेंट में पानी भरने से एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए इंदौर में भी प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

अपोलो टावर

क्या टूटेंगे ये बाजार
प्रशासन के फैसले यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या इंदौर में हजारों दुकानें और बाजार तोड़े जाएंगे। इंदौर में नावेल्टी मार्केट, अपोलो टावर, इंद्रप्रस्थ टावर, राजानी भवन समेत अन्य सभी जगह हजारों दुकानें बेसमेंट में बनी हैं। राजवाड़ा, खजूरी बाजार, सीतलामाता बाजार, बर्तन बाजार, सराफा, जेल रोड, कपड़ा बाजार, अन्नपूर्णा, विजय नगर, तिलक नगर, एयरपोर्ट, एलआईजी, नंदा नगर, रीगल, छावनी समेत सभी क्षेत्रों में इस तरह की सैकड़ों दुकानें हैं।

क्या कहते हैं निगम के नियम, घरों के नीचे भी बनी हैं दुकानें
नगर निगम में बिल्डिंग परमिशन विभाग के मुख्य नगर निवेशक अधिकारी नीरज आनंद लिखार से इस विषय में बात की। लिखार ने कहा कि जहां पर भी बेसमेंट में दुकानें, बाजार बने हैं वह अवैध तरीके से बने हैं। नगर निगम इस तरह की कोई परमिशन नहीं देता है। लिखार ने कहा कि यदि घर के नीचे बेसमेंट में दुकान बनी है तो वह भी गलत है। घर के नीचे सिर्फ गोदाम बनाने की अनुमति देता है निगम।

नावेल्टी मार्केट

अब तक क्या कर रहा था नगर निगम
बड़ा सवाल यह भी उठता है कि नगर निगम किसी हादसे के बाद ही क्यों जागता है। किसी भी हादसे के बाद तुरंत रिमूवल का आदेश जारी कर दिया जाता है। जहां पर भी बेसमेंट में पार्किंग की जगह बनी हुई है वहां पर निगम और ट्रैफिक पुलिस का अमला बाहर सड़क पर खड़ी गाड़ियां उठा लेता है। शहर में हर दिन हजारों गाड़ियां सड़क पर से उठाई जाती हैं। पार्किंग न होने से रोज हजारों लोग सड़कों पर गाड़ियां खड़ी करते हैं और उनके चालान कटते हैं।

दो दिन में सौ से ज्यादा कोचिंग, अस्पताल सील
नगर निगम की टीम ने दो दिन में सौ से ज्यादा संस्थानों को सील किया है। इनमें कोचिंग, अस्पताल, लाइब्रेरी, फूड जोन शामिल हैं। यह कार्रवाई लगातार की जाएगी और सभी जगह संस्थानों को सील करके सामान हटाने के लिए एक महीने का नोटिस दिया जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!