सावन में शाकाहारियों के लिए विटामिन B12 से भरपूर फूड्स, शरीर की कमजोरी होगी दूर

विटामिन B12 बॉडी के लिए बहुत जरूरी न्यूट्रिएंट है। ये रेड ब्लड सेल्स बनाने का काम करता। इसके साथ ही यह डीएनए, दिमाग, नर्व फंक्शन के लिए भी जरूरी होता है। आमतौर पर विटामिन B 12 एनिमल फूड्स में पाया जाता है, इसलिए माना जाता है कि शाकाहारियों में इसकी कमी हो सकती है। विटामिन B12 की कमी से कमजोरी, थकान, खून की कमी जैसी परेशानियों के साथ साथ मानसिक और शरीरिक क्षमता पर भी प्रभाव पड़ने लगता है। इन दिनों सावन का महीना चल रहा है।ऐसे में कई लोग नॉनवेज नहीं खाते हैं। आइए जानते हैं शाकाहारी लोगों को विटामिन B12 के लिए किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

फोर्टिफाइड अनाज
विटामिन B12 की पूर्ति के लिए शाकाहारी लोगों को फोर्टिफाइड अनाजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे आपको भरपूर मात्रा में ये आवश्यक न्यूट्रिएंट्स मिलेगा। जैसे गेहूं के आटे में फोलिक एसिड, राइबोफ्लेविन और आयरन एड कर उसे ज्यादा पोषक बनाया जाता है।फोर्टिफाइड फ्रूट जूस भी विटामिन B12 का मुख्य स्रोत होता है।

सोया मिल्क
सोया मिल्क से विटामिन B12 की आवश्यकता पूरी हो सकती है, जो लोग डेयरी प्रोडक्ट्स नहीं ले पाते हैं उनके लिए सोया मिल्क बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह एनर्जी मेटाबॉलिज्म और नर्व फंक्शन को बेहतर बनाए रखने में भी मदद करता है। सोया मिल्क को बगैर शुगर एड किए पीना चाहिए। कोशिश करें सोयामिल्क मीठा ना हो।

काऊ मिल्क और दही
गाय के दूध में भी पर्याप्त मात्रा में प्राकृतिक रूप से विटामिन B12 होता है। ऐसे में शाकाहारियों को इस दूध का सेवन जरूर करना चाहिए। दूध के साथ ही आप दही का भी सेवन करके विटामिन B 12 की कमी को दूर कर सकते हैं। ऐसे में वेजिटेरियन लोगों को दूध और दही का रेगुलर सेवन करते रहना चाहिए।

इनमें भी होता है विटामिन B12
फोर्टिफाइड यीस्ट, सुखी हुई समुद्री शैवाल जैसे नोरी में नेचुरली विटामिन B12 मौजूद होता है। इन चीजों को डाइट में शामिल कर विटामिन की कमी के कारण से होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है। इस विटामिन की कमी के कारण होने वाले न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से भी बचाता है।

  • सम्बंधित खबरे

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

    देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!