इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक: कहा- देश की जनता ने तीसरी बार नकारा, बजट पर विपक्ष लगा रहा बेबुनियाद आरोप

इंदौर। केंद्रीय सामाजिक न्याय विभाग मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष हताशा, निराशा और उदासी के दौर से गुजर रहा है। देश की जनता ने विपक्ष को तीसरी बार नकार दिया है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। वे बजट को लेकर बेबुनियाद आरोप लगा रहे है।

केंद्रीय मंत्री ने रखा बजट का ब्यौरा
दरअसल, रविवार को केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा के संभागीय कार्यालय में मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के आम बजट 2024 को लेकर ब्यौरा दिया। उन्होंने बजट को लेकर सभी वर्गों के लिए किए प्रावधान की जानकारी दी। मध्य प्रदेश को 98 हजार करोड़ के बजट को लेकर भी केंद्रीय मंत्री ने अपनी बात रखी।

विपक्ष पर साधा निशाना
वहीं उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला हैं। वीरेंद्र कुमार ने कहा कि विपक्ष हताशा, निराशा और उदासी के दौर से गुजर रहा है। देश की जनता ने विपक्ष को तीसरी बार नकार दिया है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। वे बजट को लेकर भी बेबुनियाद आरोप लगा रहे है।

इंदौर में ट्रांसजेंडरों के लिए सार्वजनिक शौचालय को लेकर कही ये बात
जब केंद्रीय मंत्री से स्वच्छ शहर इंदौर में ट्रांसजेंडरों के लिए सार्वजनिक शौचालय नहीं होने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडरों के संबंध में जल्दी ही एक कार्यशाला आयोजित की जा रही है। जिसमें अलग-अलग प्रदेशों के अधिकारी शामिल होंगे। कार्यशाला में ट्रांसजेंडरों से जुड़ी समस्या और उनके निराकरण पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ, सबका विकास के भाव से काम करती है। विपक्ष भेदभाव करने का आरोप लगाता है। उसमें कोई दम नहीं है।

केंद्रीय मंत्री खटीक ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण जो प्रोजेक्ट बनाता है, उससे राज्य आपस में जुड़े रहते है। सभी को उसका फायदा होता है। जीएसटी का संग्रहण जिन राज्यों से होता है, उसे उसी अनुपात में बराबरी से आवंटित किया जाता है। केंद्रीय मंत्री के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री तुलसी सिलावट, इंदौर सांसद शंकर लालवानी, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे मौजूद रहे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!