मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का स्वागत करना पड़ा भारी, इंदौर कांग्रेस जिला और शहर अध्यक्ष निलंबित

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस के शहर और ग्रामीण अध्यक्ष को बीजेपी के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का स्वागत करना भारी पड़ गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा और ग्रामीण अध्यक्ष सदाशिव यादव को उप संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने नोटिस जारी कर 7 दिन के के अंदर स्प्ष्टीकरण मांगा है।

उप संगठन प्रभारी ने नोटिस में लिखा एक ऐसा व्यक्ति जिसने मां अहिल्या की नगरी में लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की। इंदौर की जनता से उनके मत का अधिकार छीनने का कृत्य करके देश-विदेश में इंदौर को शर्मसार किया, जिसकी निंदा इंदौर वासियों ने भी करीं। ऐसे व्यक्ति का स्वागत सत्कार इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी गांधी भवन में करना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता हैं। आप 7 दिवस में अपना स्पष्टीकरण देवे। इस अवधि में आपको आपके वर्तमान पद से निलंबित किया जाता है।

बता दें कि पिछले दिनों एक पेड़ मां के नाम अभियान में कांग्रेस का सहयोग मांगने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत अन्य बीजेपी के नेता पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस दफ्तर में उनका जोरदार स्वागत किया गया था। वहीं अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। 

बता दें पिछले दिनों लोकसभा चुनाव के समय कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ही कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय क्रांति बम को बीजेपी में शामिल करवाया था। इसके बाद इंदौर से इतिहास में पहली बार 2024 लोकसभा चुनाव में कोई भी प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ सका। जिसके चलते बीजेपी से प्रत्याशी रहे शंकर लालवानी को ऐतिहासिक जीत मिली। इसी के चलते, सुरजीत चड्ढा और सदाशिव यादव को 

7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। साथ ही इस अवधि में दोनों को निलंबित कर दिया गया है। 
पिछले दिनों ही सुरजीत चड्ढा ने किसी भी प्रकार के नोटिस मिलने से इंकार किया था, लेकिन यह नोटिस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले ने इंदौर में राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है और कांग्रेस पार्टी के अंदर खलबली मचा दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!