घूसखोर पटवारी गिरफ्तार: लोकायुक्त ने 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा, किसान से इस काम के बदले मांगी थी घूस

 डबरा। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सरकारी अधिकारी कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े जा रहे हैं। ताजा मामला ग्वालियर के डबरा से सामने आया है। जहां लोकायुक्त ने पटवारी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगों हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने कृषि भूमि के बंटवारे को लेकर 30 हजार की घूस मांगी थी।

यह पूरा मामला चीनोर तहसील के ग्राम हिम्मतगढ़ का है। मिली जानकारी के मुताबिक, पटवारी जहार सिंह धाकड़ ने जमीन के बंटवारे को लेकर किसान गजेंद्र सिंह कुशवाहा से 30 हजार की रिश्वत मांगी थी। फरियादी गजेंद्र सिंह ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से की।वहीं आज मंगलवार को लोकायुक्त की टीम ने पटवारी जहार सिंह धाकड़ को ग्राम पंचायत भवन हिम्मतगढ़ में 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल लोकायुक्त की टीम भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!