स्ट्रांग सिस्टम से प्रदेश में हो रही बारिश, कई जिलों में बाढ़ की स्थिति, भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में इस समय मौसम का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। जिसके चलते राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के सभी क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है। बुधवार को 24 जिलों में बारिश हुई। सागर, टीकमगढ़, बीना समेत कई जगहों पर बाढ़ के हालात हैं। टीकमगढ़ में 3.5 इंच, रीवा में 2.4 इंच और उमरिया में डेढ़ इंच बारिश हुई। सागर के बंडा स्थित पगरा डैम के 11 में से 5 गेट खोले गए। बीना के बिल्धव गांव में लोगों को घरों की छताें से रेस्क्यू किया गया। वहीं, दतिया के सनकुआ धाम पर एक युवक सिंध नदी के तेज बहाव में बह गया।

सामान्य जनजीवन पर पड़ रहा असर
प्रदेश में भारी बारिश के कारण अनेक जिलों में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। इससे सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा है। जोरदार बारिश से जहां नदियों के साथ बांधों का जल स्तर बढ़ गया है, वहीं निचले इलाकों में भी पानी भरने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। आगामी दिनों में मप्र में अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। ग्वालियर और चंबल अंचल में अलर्ट जारी किया गया है।

जाने प्रदेश में क्यों हो रही लगातार बारिश
मध्य प्रदेश में अब तक 13.8 इंच औसत बारिश हुई, जो गत वर्षों की अपेक्षा 2% कम है। साथ ही सीजन की महज 38% बारिश है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश के ऊपर से चक्रवाती संचरण बना हुआ है, जिसकी वजह से प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है। अगले 24 घंटे के लिए मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश के चलते 25 से ज्यादा जिलों में रेड-ऑरेंज और येलो जारी किया गया है।वही एक दर्जन जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इधर, लगातार हो रही बारिश के चलते इंदिरा सागर, बरगी, तिगरा और तवा बांधों के डैमों के गेट खोल दिए गए है।

बिजली के साथ भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश मौसम विभाग में प्रदेश में अगले 24 घंटे के लिए बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार ग्वालियर,एपी, भिंड, दतिया,रतनगढ़, छतरपुर, खजुराहो, पन्ना टीआर, सतना चित्रकूट और मैहर में होने की संभावना है, साथ ही श्योपुर, मुरैना, टीकमगढ़, निवाड़ी में बिजली के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। ओरछा, राजगढ़, शिवपुरी कूनो एनपी, अशोकनगर, सागर, दमोह, नरसिंगपुर, विदिशा उदयगिरि, रायसेन सांची भीमबेटका, गुना, रीवा, मऊगंज, जबलपुर भेड़ाघाट एपी, बालाघाट, सिवनी, सीधी, सिंगरौली, कटनी, उमरिया बांधवगढ़ और शहडोल के साथ-साथ भोपाल बैरागढ़ एपी, अनुपपुर, डिंडोरी, मंडला कान्हा, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम पचमढ़ी, बैतूल, हरदा, खंडवा ओंकारेश्वर, बुरहानपुर, खरगोन महेश्वर में बिजली के साथ हल्की आंधी के आसार है। आगर, शाजापुर, सीहोर, देवास, इंदौर आंध्र प्रदेश, उज्जैन महाकालेश्वर, बड़वानी, मंदसौर, रतलाम और नीमच बारिश होने की संभावना है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!