ग्वालियर में होगा IT कॉन्क्लेव! सिंधिया ने अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रेल लाइन बढ़ोतरी, नई ट्रेनों की शुरुआत समेत की यह मांग

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर चम्बल संभाग के रेलवे क्षेत्र में विकास और ग्वालियर को आईटी हब बनाने के लिए दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय रेल और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की है। उन्होंने ग्वालियर में आईटी कॉन्क्लेव के आयोजन की मांग भी की है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेल क्षेत्र के विभिन्न प्रोजेक्ट, रेल लाइन विस्तार और ट्रेनों की संख्या बढ़ाने जैसे विषयों को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाक़ात की। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रेल मंत्री से मिलने रेल मंत्रालय स्थित कार्यालय पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने अंचल के कुछ स्थानों पर रेल लाइन की बढ़ोतरी, कई नई ट्रेनों के शुरुआत, कुछ पुरानी ट्रेन जो बंद हो गई उनका पुनः संचालन, कई ट्रेनों के क्षेत्र के स्टेशन पर रुकने और समय में बदलाव के साथ ही माल गाड़ी के आने-जाने, माल उतारने व चढ़ाने को लेकर अधोसंरचना के निर्माण की मांग की है। केंद्रीय मंत्री ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन के निर्माण को लेकर भी विशेष चर्चा की, जिसमे रेलवे स्टेशन के विस्तार और नवनिर्माण की गति बढ़ाने की मांग की।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव को ग्वालियर में आईटी शहर के संभावनाओं पर विशेष ध्यान दिलाया । ग्वालियर में आईटी पार्क में कंपनियों की स्थापना और शहर में आईटी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए आईटी कॉन्क्लेव आयोजन कराने की भी मांग की। केंद्रीय मंत्री ने अश्विनी वैष्णव को ग्वालियर में कई आईटी कॉलेज के होने की बात बताई। उन्होंने बताया कि ग्वालियर में प्रतिवर्ष हज़ारों आईटी विषय से एक्स्पर्ट बन रहे हैं। इन्हें यहां कंपनियां स्थापित होने से रोजगार के और मौके मिलेंगे।

सिंधिया ने की यह मांगें

2013 से चली आ रही माँग चंदेरी से लिलतपुर वाया पिपरई 80 किलोमीटर ली नई रेल लाइन की स्वीकृत
बिराल नगर रेलवे स्टेशन का हो पुनः निर्माण , बिराल नगर रेलवे स्टेशन पर रुके और ट्रेने
गुना-अशोकनगर स्टेट हाईवे पर सिंहवासा रेलवे क्रॉसिंग पर नए आरओबी का निर्माण
झाँसी – शिवपुरी से लेकर सवाई माधोपुर पर तक हो नई रेल लाइन का निर्माण
ग्वालियर गुना इंटरसिटी रात में भी चलाई जाए
कोटा इंदौर एक्सप्रेस गुना में भी रुके

नई ट्रेन जिन्हें चलाने की मांग की है

ग्वालियर शिवपुरी -गुना-अशोकनगर से कटरा तक नई टेन का संचालन।
उज्जैन-जसडीह (गोंडा – झारखंड)-पानाथेशन (झारखंड)वाया गुना – शिवपूरी ग्वालियर
कोटा- अयोध्या अथवा उज्जैन अयोध्या की नई ट्रेन (गुना-अशोकनगर- शिवपुरी होते हुए )
ग्वालियर – बेंगलुरु नई ट्रेन वाया शिवपुरी -गुना-अशोकनगर-बीना का परिचालन

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!