पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने BJP पर साधा निशाना: इस्तीफे की पेशकश के लिए मंत्री नागर चौहान को दी बधाई, रावत के खुद को गृहमंत्री बताने पर ली चुटकी

ग्वालियर। मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने मंत्री नागर सिंह चौहान की नाराजगी और इस्तीफे की पेशकश के जरिये BJP पर निशाना साधा है। डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में रहकर उन्होंने इतनी हिम्मत दिखाई है तो उन्हें मैं धन्यवाद और बधाई देता हूं। वहीं नागार चौहान को कांग्रेस में शामिल करने पर कहा कि यह निर्णय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी लें सकते है।

प्रदेश के वन मंत्री रामनिवास रावत के खुद को गृहमंत्री बताने वाले वीडियो पर डॉक्टर गोविंद सिंह ने चुटकी लेते हुए इस घटना को जुबान फिसलना बताया और कहा कि उम्र के चलते उनकी जुबान अक्सर फिसलते रहती है। शपथ लेते समय भी मंत्री की जगह राज्य मंत्री बोल गए थे। कभी-कभी अतिउत्साह बहुत अधिक खुशी हो जाती है तभी ऐसा होता है। वहीं गोविंद सिंह ने विजयपुर उपचुनाव को लेकर भी कहा है कि चुनाव के परिणाम क्या होंगे इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। हमारी पार्टी के नेता और हम वहां पर जा रहे हैं, पूरी तैयारी शुरू कर दी है वहां पर लड़ाई संघर्ष कड़ा होगा, सब संगठित होकर चुनाव लड़ेंगे और हम जीतेंगे।विजयपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर भाजपा द्वारा तंज कसने पर भी उन्होंने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि उनके कहने से कुछ नहीं होता है। भाजपा तो कांग्रेस भी भारत करने की बात कह रही है लेकिन उनके कहने से कुछ हुआ क्या, कांग्रेस लगातार आगे बढ़ रही है और आने वाले दिनों में सत्ता भी हासिल करेगी।

रीवा में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान आंसू गैस के गोले दागने और वाटर कैनन के इस्तेमाल पर डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि हम लोग विपक्ष में हैं, अन्याय के खिलाफ हमें बोलना होगा। ऐसे में हम पर गोलियां चलाई जाए लाठी चार्ज किया जाए मकान तोड़े जाएं, हम रुकेंगे नहीं। यह सब सरकार गैर प्रजातांत्रिक तरीके से तानाशाही तरीके से काम कर रही है। हमारा काम है जनता की आवाज को उठाना, कांग्रेस पार्टी आवाज उठा भी रही है हम वहां के बहादुर साथियों को बधाई और धन्यवाद देते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!