BJP नेता ने किया इस्लाम धर्म अपनाने का ऐलान, जानें क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?

बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बीजेपी (BJP) नेता ने सार्वजनिक तौर पर इस्लाम धर्म अपना लेने का ऐलान कर दिया. बीजेपी नेता ने यह घोषणा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर किया है. उन्होंने कहा है कि मुस्लिम धर्म अपना लेंगे.

दरअसल, बरेली के भाजपा महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल का शस्त्र लाइसेंस डीएम ने निरस्त कर दिया था. जिसके बाद मदद मांगने पर भी पार्टी और प्रशासन ने उनकी सहायता नहीं की. प्रदीप अग्रवाल ने फेसबुक पर लिखा, पार्टी के सांसद और विधायकों ने कोई मदद नहीं की, जिससे वो निराश हैं. इस पोस्ट के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई.

बताया जा रहा है कि प्रदीप अग्रवाल की अप्रैल 2022 में सुभाष नगर क्षेत्र के रहने वाले सिपाही के बेटे के साथ नोकझोंक हो गई थी. इस दौरान प्रदीप ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया था. जिसमें सिपाही का बेटा बुरी तरह से घायल हो गया था. जिसके बाद प्रदीपर मामला दर्ज हुआ और डीएम ने दोनों शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कर दिया.

BJP नेता ने फेसबुक पर लिखा अपना दर्द

बीजेपी नेता प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि मेरे साथ जितना बुरा हो सकता था हुआ, मैं अपनी सरकार के खिलाफ नहीं जा सकता लेकिन मैं बहुत मजबूर हूं. सरकार में अधिकारी मनमर्जी कर रहे हैं. पार्टी के किसी भी विधायक-सांसद और पदाधिकारी की बात का संज्ञान भी नहीं लेते हैं किसी की बात नहीं सुनते हैं. डीएम साहब ने मेरे दोनों लाइसेंस निरस्त कर दिए उसी से मुझे रोष हुआ, फिर मैंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अगर मेरे साथ न्याय नहीं हुआ तो मैं मुस्लिम धर्म अपना लूंगा.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!