इंदौर में कांवड़ियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव: सुबह 8 बजे से रात 9 तक भारी वाहनों पर लगा प्रतिबंध, पूरे सावन माह में रहेगा लागू

इंदौर। सावन माह के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंदौर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इंदौर से खंडवा मार्ग पर सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध पूरे सावन माह के दौरान लागू रहेगा। प्रशासन का यह कदम विशेष रूप से ओंकारेश्वर से उज्जैन जाने वाले कावड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए उठाया गया है।

दरअसल सावन माह में लाखों कावड़िए ओंकारेश्वर से पवित्र जल लेकर उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की ओर प्रस्थान करते हैं। इस दौरान भारी वाहनों की आवाजाही से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह प्रतिबंध लगाया है। इसका समय सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक रखा गया है। इस दौरान इंदौर से खंडवा मार्ग पर कोई भी भारी वाहन नहीं चल सकेंगे। यह प्रतिबंध पूरे सावन माह, जो कि लगभग चार सप्ताह का होता है, (लेकिन इस बार पांच सप्ताह का है) के दौरान प्रभावी रहेगा।

जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन कराएं और सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उनके वाहनों को जब्त भी किया जा सकता।

प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत कावड़ियों और स्थानीय निवासियों द्वारा किया गया है। उनका मानना है कि इस प्रतिबंध से कावड़ियों की यात्रा सुरक्षित और सहज होगी। कई कावड़ियों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे उनकी यात्रा में आने वाली बाधाओं में कमी आएगी और वे बिना किसी डर के अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सकेंगे। इंदौर जिला प्रशासन का यह निर्णय कावड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रशासन की इस पहल से सावन माह के दौरान कावड़ियों की यात्रा और भी सुरक्षित हो जाएगी और दुर्घटनाओं की संभावनाएं कम हो जाएंगी। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस आदेश का पालन करें और कावड़ियों की यात्रा को सुरक्षित बनाने में सहयोग करें।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!