MP के सरकारी शिक्षकों के लिए खुशखबरी, गैर शैक्षणिक कार्यों में अब नहीं लगेगी ड्यूटी, जारी हुए आदेश

मध्य प्रदेश के सरकारी शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है. सरकार ने गैर शैक्षणिक कार्यों में लिप्त शिक्षकों को राहत दी है. अब से प्रदेश में किसी भी सरकारी शिक्षक को गैर शैक्षणिक कार्य में नहीं लगाया जाएगा. इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने एक बार फिर सख्त आदेश जारी किया है. इस आदेश में गैर शैक्षणिक कार्यों में लगे शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही इन शिक्षकों को पदस्थापना वाले स्कूल वापस लौटने के निर्देश दिए गए हैं.

बता दें कि इससे पहले भी सरकार ने शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाए जाने को लेकर सख्ती बरती थी. अब एक बार फिर मध्य प्रदेश सरकार इस मामले में सख्त नजर आ रही है.

आदेश का पालन नहीं होने पर होगी कार्रवाई
लोक शिक्षण संचालनालय ने सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि आगामी समय में भी किसी भी शिक्षक को गैर शैक्षणिक कार्य में न लगाया जाए. इस आदेश का उल्लंघन करने वाले अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. संचालनालय ने इस आदेश के पालन के लिए प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर, सभी जिलों के जिला पंचायत सीईओ, सभी संभागीय संयुक्त संचालक और सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं. निर्देशित किए गए इस पत्र में पिछले साल के आदेशों का भी हवाला दिया गया है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!