मुख्यमंत्री ने खाए भुट्टे
इंदौर में रामचंद्र नगर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अचानक अपना काफिला रुकवाया। वहां एक भुट्टे की दुकान पर भुट्टे खाए। भुट्टे का ठेला लगाने वाली बुजुर्ग महिला से चर्चा की, सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को बुलाकर महिला का पता नोट करने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।









