मध्य प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला जारी, धार में बिजली गिरने से 3 बच्चों की मौत

धार/उज्जैन; मध्य प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला जारी है. धार में आकाशीय बिजली गिरने से 3 बच्चों की दर्दनाक मौत की खबर सामने आई है. उज्जैन में शिप्रा उफान पर है, जिससे कई मंदिर डूब गए हैं. बारिश के चलते कई जगहों पर नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं कई जगहों पर सड़कें पानी से लबालब हो गई हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग ने बुधवार को इंदौर-उज्जैन समेत 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट!

इंदौर, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, उज्जैन, धार, देवास, सीहोर, शाजापुर, आगर मालवा, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, कटनी, उमरिया, शहडोल और नीमच जिलों में मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और भारी बारिश के आसार जताए गए हैं. इन जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है, वहीं गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है.  

अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, राजगढ़, भोपाल, छिंदवाड़ा, दमोह, सागर, जबलपुर, बालघाट और पन्ना समेत अन्य जिलों में हल्की गरज के साथ बारिश हो सकती है.

उज्जैन में डूबे मंदिर, अलर्ट मोड पर प्रशासन

उज्जैन शहर और उज्जैन शहर के आसपास इलाकों में हो रही बारिश के चलते शिप्रा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है. शिप्रा नदी के रामघाट पर बने मंदिर डूब गए हैं, वहीं उज्जैन बड़नगर रोड को जोड़ने वाले छोटे पुल से पानी ऊपर बह रहा है, जिसके चलते यातायात बन्द कर दिया गया है. एसडीआरएफ की टीम घाट सहित आसपास तैनात कर दी गयी है और नदी के आसपास के निचले इलाकों को खाली कराया जा रहा है. अगर क्षिप्रा का जल स्तर और बढ़ता है तो निचली बस्तियों को भी खाली कराया जाएगा.
आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत

धार में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई. दुर्घटना में घायल हुए एक अन्य बच्चे का आईसीयू में इलाज जारी है. सीएम मोहन यादव ने भी घटना को लेकर दुख जताया है. उन्होंने पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता के निर्देश जारी कर दिए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!