सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान, उज्जैन शहर में बनेगा देश का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क

मध्य प्रदेश के उज्जैन की पहचान धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी के तौर पर है. लेकिन, आने वाले समय में उज्जैन को नई पहचान मिलने वाली है. यहां देश का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क बनेगा. इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

रोजगार के अवसरों में होगी वृद्धि
दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश में देश का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क उज्जैन के विक्रम उद्योगपुरी में स्थापित होने जा रहा है. इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास के अंतर्गत अनेक प्रचलित और प्रस्तावित परियोजनाओं पर कार्य जारी है. इसके माध्यम से बाकी गतिविधियों के साथ ही आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी, रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी.

रीजनल कॉन्क्लेव हो चुका है आयोजित
मुख्यमंत्री के पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद से मोहन यादव औद्योगिक विकास पर खास जोर दे रहे हैं. पिछले दिनों उज्जैन में रीजनल कॉन्क्लेव आयोजित किया गया था. इसमें देश के विभिन्न हिस्सों के बड़े निवेशक पहुंचे थे. इन निवेशकों ने क्षेत्र सहित राज्य के अन्य हिस्सों में निवेश की इच्छा जताई और निवेश के लिए समझौता भी किया.

इन कोशिशों के चलते जहां राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. वहीं, रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. इस दिशा में राज्य सरकार की ओर से कई और प्रयास किए जाएंगे. यह भरोसा राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिलाया है.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!