कर्नाटक विधानसभा में बीजेपी बनाम कांग्रेस, डीके शिवकुमार को बताया घोटालों का जनक

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को मंगलवार को कुछ भाजपा विधायकों ने सभी घोटालों का जनक करार दिया। वाल्मिकी बोर्ड के कथित करोड़ों रुपये के घोटाले पर चर्चा के बीच राज्य विधानसभा में हंगामा मच गया। विधानसभा में बीजेपी विधायकों और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच तीखी नोकझोंक देखी गई, जिसके बाद कई विपक्षी नेता विधानसभा छोड़कर चले गए।कर्नाटक के मानसून विधानसभा सत्र के दूसरे दिन वाल्मिकी बोर्ड घोटाले पर बहस के दौरान कुछ भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अनुपस्थिति पर चिंता जताई। तनाव तब बढ़ गया जब विधायकों ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर विभिन्न घोटालों में शामिल होने का आरोप लगाया। डीके शिवकुमार ने पलटवार करते हुए बीजेपी विधायक और कर्नाटक के पूर्व मंत्री अश्वथ नारायण को आदतन घोटालेबाज बताया। भाजपा विधायकों ने डिप्टी सीएम को सभी घोटालों का जनक करार दिया, जिससे हंगामा और बढ़ गया। भाजपा नारे लगाते हुए सदन से बाहर निकली, गली-गली में शोर है। कांग्रेस वाले चोर है, कांग्रेस नेता चोर हैं। मानसून सत्र के पहले दिन, भाजपा और जद (एस) नेताओं ने मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) द्वारा साइटों के अवैध आवंटन और वाल्मिकी बोर्ड घोटाले के लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस की आलोचना की। 

यह मुद्दा तब सामने आया जब कर्नाटक महर्षि वाल्मिकी अनुसूचित जनजाति विकास निगम लिमिटेड (KMVSTDCL) के लेखा अधीक्षक पी. चंद्रशेखरन ने 87 करोड़ रुपये के धन के दुरुपयोग के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव का हवाला देते हुए 26 मई को आत्महत्या कर ली। छह पेज के सुसाइड नोट में चंद्रशेखरन ने दो अधिकारियों का नाम लिया है. कर्नाटक के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक बी नागेंद्र को करोड़ों रुपये के घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार करने के बाद छह दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया गया।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!