‘उद्धव ठाकरे के साथ हुआ विश्वासघात’, मातोश्री पहुंचे शंकराचार्य ने कहा- उनके सीएम बनने पर दूर होगा दर्द

ज्योतिर्मठ के 46वें शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जब तक शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे फिर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री नहीं बन जाते, तब तक उनका “दर्द दूर नहीं होगा”। सोमवार को मुंबई में उद्धव ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ का दौरा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “हम हिंदू धर्म के अनुयायी हैं और पाप और पुण्य में विश्वास करते हैं। सबसे बड़ा पाप विश्वासघात है। उद्धव ठाकरे धोखा दिया गया है।”शंकराचार्य ने कहा कि मैंने उनसे (उद्धव ठाकरे से) कहा कि उन्हें जो विश्वासघात झेलना पड़ा उससे हम सभी दुखी हैं। जब तक वह फिर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री नहीं बन जाते, हमारा दर्द दूर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति छल करता है वह हिंदू नहीं हो सकता। महाराष्ट्र की जनता इस विश्वासघात से दुखी है और यह चुनाव नतीजों से भी जाहिर हुआ। शंकराचार्य ने कहा, “यह उन लोगों का भी अपमान है जो अपना नेता चुनते हैं। किसी सरकार को उसके कार्यकाल के बीच में तोड़ना और जनता के जनादेश का अपमान करना गलत है।”

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 40 से अधिक शिवसेना विधायकों के साथ, तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह किया था और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को गिरा दिया था, जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस भी शामिल थी। शिंदे ने बीजेपी से हाथ मिलाया और नए मुख्यमंत्री बने। शिवसेना के शिंदे गुट को भी चुनाव आयोग से तीर-धनुष चुनाव चिह्न मिल गया है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर शंकराचार्य ने कहा, “वह मेरे पास आए और प्रणाम किया। यह नियम है कि जो भी हमारे पास आता है हमें उसे आशीर्वाद देना होता है। इसलिए मैंने उन्हें आशीर्वाद दिया। नरेंद्र मोदी हमारे दुश्मन नहीं हैं। हम उनके हितैषी हैं और अगर वह कोई गलती करते हैं तो हम उन्हें बताते भी हैं।”

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!