कांग्रेस में कलह? पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने अलका लांबा पर जूते से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

कांग्रेस में आए दिन आपसी कलह की खबरें आ रही हैं. बीते दिनों पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के उद्योग और व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय चोरड़िया ने गंभीर आरोप लगाए थे. वहीं अब मध्य प्रदेश कांग्रेस की एक महिला पदाधिकारी ने भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला पदाधिकारी ने एक वीडियो में आरोप लगाया कि मंगलवार को हुई पार्टी बैठक के दौरान अलका लांबा ने उन्हें जूते मारकर बाहर निकालने की धमकी दी. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

अलका लांबा ने नहीं दिया जवाब
महिला पदाधिकारी ने लांबा पर आरोप लगाया कि धमकी देने के बाद उन्होंने उसे पार्टी से निकाले जाने की बात भी कही. जब मीडिया ने अलका लांबा से इम मामले पर प्रतिक्रिया मांगी तो वह कार में बैठकर कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गईं और फोन कॉल का भी जवाब नहीं दिया.

वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल ने भोपाल में हुई बैठक के दौरान ऐसी किसी भी घटना होने से इनकार किया है. लांबा, महिला कांग्रेस की कार्यकारी समिति और जिला अध्यक्षों की बैठक में भाग लेने के लिए भोपाल पहुंची थीं.

सिंगरौली की पूर्व जिला पंचायत ने लगाया आरोप
सिंगरौली जिले की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु शर्मा ने दावा किया, “जब मैंने उनसे (अलका लांबा) पूछा कि पिछले 40 वर्ष में हमने विभिन्न पदों पर काम किया है तो पार्टी महासचिवों की सूची से हमारा नाम क्यों गायब है, उन्होंने (लांबा) कहा ‘जूते से मारूंगी, बाहर निकल जाओ’.” मधु शर्मा ने कहा कि लांबा ने मुझसे यह भी कहा कि मुझे पार्टी से निकाल दिया गया है. मधु ने कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से कहा, “मैं अब सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के पास जाऊंगी.”

राहुल भैया ने मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया
वहीं इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विधायक अजय सिंह राहुल भैया ने इस घटना को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया और मामले की जांच की मांग की. इससे पहले दिन में पीटीआई-भाषा से बात करते हुए लांबा ने कहा, ”महिलाओं को महंगाई के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. उन्हें मोदी जी के वादे के अनुरूप 450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर नहीं मिल रहा है. बलात्कार और दहेज हत्या जैसे महिलाओं के खिलाफ अपराध समाचार पत्रों की सुर्खियां बने हैं. महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर इसे लागू करने के लिए केंद्र पर दबाव बनाया जाएगा.”

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!