रेवती रेंज में पौधारोपण शुरू: महिलाओं ने बजाए शंख, विजयवर्गीय ने की पूजा-अर्चना… इंदौर में आज रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में रविवार, 14 जुलाई को 11 लाख पौधे रोपे जाएंगे. 50 हजार से अधिक लोग इंदौर पहुंचकर पौधारोपण कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे. इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे. BSF रेवती रेंज पर सुबह 6 बजे से पौधारोपण का कार्यक्रम शुरू हो गया. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, संभागायुक्त दीपकसिंह, कलेक्टर आशीषसिंह, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगमायुक्त शिवम वर्मा ने पौधरोपण किया. हालांकि पौधारोपण से पहले कैलाश विजयवर्गीय ने पूजा-अर्चना की.

महिलाओं ने शंख बजाकर की पौधारोपण की शुरुआत

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुहूर्त में पौधा लगाकर महाअभियान की शुरुआत की. इस दौरान महिलाओं ने शंख बजाया. इतना ही नहीं सबसे पहले  कैलाश विजयवर्गीय ने पूजा-अर्चना की और पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार भी किया.

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘एक ही दिन में 11 लाख पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना है. जिसे जहां जगह मिले वह वहीं पौधे लगाए. हमें जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वॉर्मिंग की चुनौती को स्वीकार करना है. उन्होंने आगे कहा, ‘पूरी दुनिया को इंदौर वाले रास्ता दिखाएंगे. पीएम मोदी के एक पेड़ मां के नाम लगाने के संकल्प को पूरा करना है.’

इंदौर को दान में मिले 20 करोड़ पौधे

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत इंदौर को 20 करोड़ पौधे देशभर से दान में मिले हैं. ये पौधे आंध्र प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से 300 ट्रकों से आए हैं.

लगाए जाएंगे 1.21 लाख बड़े और 4.5 लाख छोटे पेड़ वाले पौधे 

इस पौधारोपण अभियान में 100 संगठनों के 50 हजार से अधिक लोग हिस्सा ले रहे हैं. इसके लिए रेवती रेंज को 9 जोन व 100 सब जोन में बांटा गया है. इनमें 1.21 लाख बड़े पेड़ वाले पौधे और 4.5 लाख छोटे पेड़ वाले पौधे लगाए जाएंगे. इतना ही नहीं इन पौधों को सुरक्षित रखने और इसमें पानी डालने के लिए रखरखाव की योजना भी तैयार की गई है. पौधों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके इसके लिए तीन प्रकृतिक जल संरचनाएं तैयार की गई है.  दरअसल, पौधों में पानी की आपूर्ति ड्रिप सिंचाई, बोरिंग और ओवरहेड टैंक के जरिए  की जाएगी.

इन प्रजातियों के लगाए जा रहे हैं पौधे

जिन पौधों का रोपण किया जा रहा है, उनमें नीम, बादाम, अशोक, कटहल, जामुन, मालश्री, महागन्य, कसुरिना, टर्मिनेलिया, टेब्युबिया, स्ट्रेकुला फोएटिया, रोसिया, बिक्सा ओरेलाना, टेकोमाल, गाउडीचाउडी, थेपसिया, डलबर्जिया सिस्सू, गउआ, स्पेथोडिया सहित कई प्रजातियों के पौधे हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!