इंदौर में फूड प्वाइजनिंग से हाहाकार, फौज में भर्ती की तैयारी कर रहे 100 नौजवान हुए बीमार

इंदौर में अनाथ बच्चों के एक आश्रम में संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग के कारण चार बच्चों की मौत का मामला ठंडा भी नहीं हुआ है कि फौज में भर्ती की तैयारी कर रहे करीब 100 नौजवानों के दूषित खान-पान से बीमार होने का वाकया सामने आया है. ऐसी सिलसिलेवार घटनाओं से सतर्क प्रशासन ने शहर के सभी आश्रमों और छात्रावासों में परोसी जाने वाली खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता जांचने का आदेश दिया है और सात दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है.

30 छात्रों को अस्पताल में किया गया भर्ती
अनुविभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) घनश्याम धनगर ने बताया कि शहर के चितावद क्षेत्र में ‘‘इंदौर फिजिकल अकेडमी” के पांच छात्रावासों में रहने वाले करीब 100 नौजवानों में बुधवार को खाद्य विषाक्तता के प्राथमिक लक्षण मिले. उन्होंने बताया कि यह निजी प्रशिक्षण संस्थान नौजवानों को फौज में भर्ती की तैयारी कराता है. उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने लगभग 70 बीमार नौजवानों का छात्रावासों में इलाज किया, जबकि 30 नौजवानों को शासकीय महाराजा यशवंतराव अस्पताल में भर्ती किया गया.

हरकत में आया प्रशासन
धनगर के मुताबिक बीमार नौजवानों ने बताया कि उन्हें पिछले दो दिन से उल्टी-दस्त की समस्या हो रही है. एसडीएम ने बताया कि निजी प्रशिक्षण संस्थान के पांच छात्रावासों में कुल 450 नौजवान रहते हैं. उन्होंने बताया कि पांचों छात्रावासों से भोजन, राशन और पेयजल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि खाद्य विषाक्तता के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जिलाधिकारी आशीष सिंह ने शहर के सभी छात्रावासों और आश्रमों में भोजन और पेयजल की गुणवत्ता की जांच का आदेश दिया है.

उन्होंने बताया कि संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम से इस जांच की रिपोर्ट सात दिन के भीतर मांगी गई है. अधिकारियों ने बताया कि शहर के श्री युगपुरुष धाम बाल आश्रम के चार बच्चों की संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के कारण हुए संक्रमण से सोमवार और मंगलवार को मौत हो गई, जबकि इस संस्थान के 48 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!