नया कानून लागू होने के बाद MP में 855 से ज्यादा FIR, ई एफआईआर में भी आई बढ़ोत्तरी

नए कानून के देश में लागू होने के बाद मध्य प्रदेश में दो दिन में 855 से ज्यादा FIR हुई हैं. इसमें भी प्रदेश की राजधानी भोपाल में सबसे ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं. MP में पहले दिन यानी 1 जुलाई को कुल 378 एफआईआर दर्ज की गई थीं, वहीं दूसरे दिन 2 जुलाई को 477 एफआईआर दर्ज की गईं. नए कानून के बाद प्रदेश के सभी 11 जोन की सभी रेंज में एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं. उम्मीद की जा रही हैं कि जिस तेजी से एफआईआर दर्ज हुई हैं उसी तेजी के साथ उन पर आगे की कार्रवाई होगी जिससे आम आदमी को न्याय के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

पहले दिन भोपाल अर्बन में दर्ज की गईं 35 FIR
पहले दिन सबसे अधिक एफआईआर भोपाल अर्बन में दर्ज की गई, जिसकी संख्या 35 रही वहीं दूसरे दिन उज्जैन जिले में सबसे ज्यादा एफआईआर दर्ज की गईं. जिनकी संख्या कुल 29 है. बात ई-एफआईआर की करें तो इसमें बीते दो दिन में ही बढ़ोत्तरी देखी गई है. मध्यप्रदेश में दो दिन के भीतर 98 ई-एफआईआर दर्ज की गई हैं. सीसीटीएनएस के मुताबिक एक जुलाई को 53 और दो जुलाई को 45 एफआईआर दर्ज की गई हैं.

Latest and Breaking News on NDTV
IPC और CrPC बन गई इतिहास

नए कानून के लागू होने देश सहित प्रदेश के लोगों को काफी फायदा होने की उम्मीद है. सोमवार से देशभर में तीन नए आपराधिक कानून (Three Criminal Law) लागू हो गए थे. जिसके साथ ही पुराने यानी कि औपनिवेशिक काल के कानूनों के तीन कानून खत्म कर दिए गए थे. आईपीसी और सीआरपीसी भी इसी के साथ इतिहास बन गई थी. साथ ही आईईए को भी खत्म कर दिया गया था. तीन नए क्रिमिनल लॉ लागू हुए थे, जिन्हें भारतीय न्याय संहिता  (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS, भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) कहा गया है. मतलब ये है कि  आईपीसी की जगह BNS, सीआरपीसी की जगह BNSS और आईईए की जगह BSA ने ले ली.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!