नवीन  विधि संहिता एवं प्रावधानों की जानकारी हेतु कार्यक्रम आयोजित हुआ,अनुराग आईजी इंदौर ज़ोन (ग्रामीण) ने नए कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी

इंदौर/धार :देश भर में एक जुलाई से लागू हुई नवीन विधि संहिता के संदर्भ में आज इंदौर संभाग के सभी थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में धार जिले के नौगांव थाना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धार विधायक नीना विक्रम वर्मा द्वारा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईजी इंदौर ज़ोन (ग्रामीण) अनुराग ने जन सामान्य को नए कानून एवं उसके प्रावधानों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए कानून का मुख्य उद्देश्य त्वरित न्याय देना है। किसी भी थाने पर जीरो एफआईआर दर्ज कराई जा सकेगी। पीडित ऑनलाइन माध्यम से भी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। कानून अंतर्गत नवीन प्रावधानों में अनुसंधान प्रक्रिया एवं साक्ष्य अभिलेखन में डिजिटल प्रणाली के प्रयोग को अपनाया गया है, जैसे जब्ती की कार्यवाही की ऑडियो – वीडियो ग्राफी कराना। पीड़ित को विवेचना की प्रगति से अवगत कराया जाएगा। बदलते आपराधिक स्वरूप को देखते हुए नवीन परिभाषाओं एवं विवेचना में तकनीक का प्रयोग होगा।

उपरोक्त बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए आईजी अनुराग द्वारा भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के अन्य नवीन बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला गया। तीनों नवीन कानून की प्रमुख बातों को उल्लेखित करते हुए कार्यक्रम स्थल पर प्रावधानों संबंधी जानकारी की प्रदर्शनी लगाई गई थी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष धार सरदार सिंह मेडा, आईजी इंदौर ज़ोन (ग्रामीण) अनुराग, विधिक सेवा सचिव धार उमेश सोनी, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिकारीगण, एनसीसी के बच्चे एवं आम नागरिक सम्मिलित हुए।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!