सीएम यादव ने जबलपुर हवाई अड्डे का नाम बदलने का किया ऐलान,गोंडवाना की प्रसिद्ध रानी के नाम पर रखा जाएगा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि जबलपुर के हवाई अड्डे का नाम गोंडवाना की प्रसिद्ध रानी दुर्गावती के नाम पर रखा जाएगा. यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही.

उन्होंने कहा कि जबलपुर हवाई अड्डे, जिसे वर्तमान में डुमना हवाई अड्डा कहा जाता है. इसका नाम बदलकर रानी दुर्गावती के नाम पर रखने के लिए जल्द ही एक प्रस्ताव लाया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि जबलपुर के मदन महल क्षेत्र में एक फ्लाईओवर का नाम भी रानी दुर्गावती के नाम पर रखा जाएगा.

रानी दुर्गावती पर आयोजित की जाएगी संगोष्ठियां
यादव ने कहा कि रानी दुर्गावती के जीवन, उनकी वीरता और सुशासन को देश-दुनिया के सामने लाने के लिए संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी. उनके जीवन की गाथाओं को पाठ्यक्रम में भी शामिल किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती के वर्ष में उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता दिखाने के लिए उनकी सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक जबलपुर में ही आयोजित की गई थी.यादव ने कहा कि देश में मुगल बादशाह अकबर का शासनकाल ‘एक मुश्किल दौर’ था, क्योंकि एक तरफ मेवाड़ के शासक महाराणा प्रताप उनसे लड़ रहे थे, तो दूसरी तरफ रानी दुर्गावती मुगलों के खिलाफ वन क्षेत्र में युद्ध कर रही थीं. मुख्यमंत्री ने अपने जबलपुर दौरे में रानी दुर्गावती और उनके पुत्र वीर नारायण की समाधि पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!