नयागांव चौकी क्षेत्र में 4.5 करोड़ से अधिक कीमत का 44 क्विंटल डोडाचूरा जब्त, दो तस्करों को भी किया गिरफ्तार

नीमच : मध्य प्रदेश में शनिवार-रविवार दरमियानी रात 15 हजार से अधिक पुलिसकर्मी एक साथ नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन पर निकले। इस नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान नीमच पुलिस ने 44 क्विंटल 15 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। जब्त डोडाचूरा की कीमत लगभग 4 करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है, जिसका ट्रक के माध्यम से परिवहन किया जा रहा था। फिलहाल, दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नयागांव चौराहा पर ट्रक के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा का परिवहन किया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया और नीमच-निम्बाहेडा हाईवे फोरलेन सीसीआई चौराहा नयागांव पर नाकाबंदी की इस दौरान नीमच से पंजाब की ओर जाने वाले ट्रक (पीबी-10-डीजेड-4860) को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान 211 कट्टों में 44 क्विंटल 15 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा पाया गया।

दो आरोपी गिरफ्तार
मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान सिमरनजीत सिंह उम्र 23 साल निवासी ग्राम ठठीखारा, जिला तरणतारण (पंजाब), जबकि दूसरे की पहचान गुरूसेवक सिंह उम्र 29 साल निवासी ग्राम ठठिया माहंता, जिला तरणतारण (पंजाब) के रुप में की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया और उनके खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    नीमच में थोक विक्रेता के गोदाम में भीषण आगजनी, जबलपुर में घर में लगी आग, दमकल ने मशक्कत के बाद पाया काबू

    मध्य प्रदेश में गर्मी का पारा तेजी से बढ़ने के साथ-साथ कई जिलों से आगजनी की खबरें सामने आ रही है। आज बुधवार को दो अलग-अलग जिलों में आगजनी हुई…

    पंडित प्रदीप मिश्रा के सिर में चोट, डॉक्टर्स ने दी रेस्ट की सलाह, इस माह की सभी कथाएं कैंसिल

    नीमच। पंडित प्रदीप मिश्रा के सिर में चोट लगने की वजह से डॉक्टर ने उन्हें आगे की कथा करने से मना कर दिया है. चोट लगने के कारण नीमच जिले के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!