नीमच में थोक विक्रेता के गोदाम में भीषण आगजनी, जबलपुर में घर में लगी आग, दमकल ने मशक्कत के बाद पाया काबू

मध्य प्रदेश में गर्मी का पारा तेजी से बढ़ने के साथ-साथ कई जिलों से आगजनी की खबरें सामने आ रही है। आज बुधवार को दो अलग-अलग जिलों में आगजनी हुई है। नीमच में एक थोक विक्रेता के गोदाम में भीषण आगजनी हो गई। जिससे उसे भारी नुकसान हो गया। वहीं दूसरी ओर जबलपुर में एक घर में भयानक आग लगने से पूरा सामान जलकर राख हो गया। दमकल की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

नीमच। केंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दशहरा मैदान के समीप स्थित फिरोजशाह पेट्रोल पंप के पास में कन्फेक्शनरी आइटम के थोक विक्रेता के गोदाम में भीषण आग लग गई। आगजनी की सूचना मिलते ही नीमच नगर पालिका की दो दमकल, अल्कोलाइट फैक्ट्री की दमकल मौके पर पहुंची। और डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

 दरअसल नीमच में कन्फेक्शनरी आइटम की थोक विक्रेता कन्हैयालाल पूरण दास का फिरोजशाह पेट्रोल पंप के समीप गोदाम स्थित है। जहां पर कुरकुरे, चॉकलेट सहित अन्य सामान प्रथम मंजिल पर भरी हुई थी। जिसमें आज दोपहर 3 बजे के करीब अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि गोदाम में छत पर कुरेकरे व अन्य सामान भरा था। जिसमें अचानक आग लग गई। 

ऊपर की मंजिल से धुआं उठता देख तत्काल इसकी सूचना पुलिस और नगर पालिका दमकल को दी गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू पाया गया। गोदाम के नजदीक फिरोज शाह पेट्रोल पंप स्थित है। जिसके चलते बड़ा हादसा भी हो सकता था। फिल्हाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने से व्यापारी को कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन अभी नहीं लगाया जा सकता है।

जबलपुर में घर में लगी आग 

जबलपुर। कैंट थाना अंतर्गत सदर बाजार में आज बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां मलिक कंपाउंड में एक मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। घर से धुंआ निकलते देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने फ़ौरन इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। तंग गलियां होने के चलते आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। 

  • सम्बंधित खबरे

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    जबलपुर आईजी को SC से जमानत खारिज होने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी रोकना पड़ा महंगा, हाईकोर्ट ने तलब कर लगाई फटकार

    जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर आईजी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज वाले 3 आरोपियों की गिरफ्तारी रोकना भारी पड़ गया।  इस मामले में हाईकोर्ट ने आईजी को कोर्ट…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!