इटली में PM मोदी का अलहदा अंदाज; मेलोनी को नमस्ते, बाइडन और पोप को लगाया गले

जी7 शिखर सम्मेलन के ‘आउटरीच नेशन’ सत्र में दुनिया भर के नेताओं ने एक साथ फोटो खिंचवाई। जी7 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं से मुलाकात की।प्रधानमंत्री ने सभी देशों के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।  

 प्रधानमंत्री मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इंसियो लूला दा सिल्वा, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब इरदुगान और यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति को गले लगा लिया। 


जी 7 के मौके पर पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। इस मौके पर पीएम मोदी ने लोगों की सेवा करने के लिए पोप की तारीफ की। साथ ही पोप को भारत आने का निमंत्रण भी दिया। 

इटली में G7 शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री किशिदा से मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा कि शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत के लिए भारत और जापान के बीच मजबूत संबंध महत्वपूर्ण हैं। हम बुनियादी ढांचे और सांस्कृतिक संबंधों को भी औरआगे बढ़ाना चाहते हैं।

जी-7 सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्रीय के सचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी के साथ एक दूसरे का अभिवादन स्वीकार किया।

इटली में प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषिसुनक से मुलाकात की। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिटेन के पीएम मे मिलकर खुशी हुई। मैंने भारत-ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता दोहराई है। दोनों देशों के बीच सेमीकंडक्टर, प्रौद्योगिकी और व्यापार जैसे क्षेत्रों में संबंधों को गहरा करने की काफी गुंजाइश है। 

जी-7 के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक-दूसरे को गले लगाया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन से मिलना हमेशा सुखद होता है। भारत और अमेरिका वैश्विक भलाई के लिए एक साथ मिलकर काम करेंगे। 

जी-7 के दौरान पीएम मोदी ने जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला बिन अल हुसैन से मुलाकात की। इसको लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जी7 शिखर सम्मेलन के मौके पर जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला बिन अल हुसैन से मुलाकात हुई। भारत जॉर्डन के साथ हमेशा मजबूत संबंधों को महत्व देता है।’

वैश्विक नेताओं से मुलाकात करते हुए पीएम मोदी ने आज इटली की प्रधानमंत्री और जी7 शिखर सम्मेलन की मेजबान जार्जिया मेलोनी से मुलाकात की। खास बात यह है कि इटली की पीएम ने भारतीय अंदाज में नमस्ते करके पीएम मोदी का स्वागत किया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!