राऊ से महू के बीच 130 की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, सुरक्षा के लिए घर-घर मुनादी

इंदौर। हाई स्पीड ट्रेनों के लिए अब मध्य प्रदेश के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में भी तेजी से विकास और विस्तार किया जा रहा है. जिसके जरिए विभिन्न रूटों पर हाई स्पीड ट्रेनों को चलाया जा सके. फिलहाल इसकी शुरुआत रतलाम रेल मंडल के द्वारा राऊ से डॉ अंबेडकर नगर के बीच होने जा रही है. जहां रेलवे लाइन की दोहरीकरण के बाद 130 की गति से रेल को दौड़ाने के लिए स्पीड ट्रायल किया जा रहा है. स्पीड ट्रायल के दौरान कोई दुर्घटना ना हो इसके लिए पहली बार पूरे रूट पर घर-घर मुनादी भी हो रही है.

राऊ और महू के बीच रेलवे दोहरीकरण का काम

दरअसल, रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम इंदौर से राऊ और डॉक्टर अंबेडकर नगर के बीच किया जा रहा है. इस काम के लिए रेलवे ने 15 दिनों का मेगा ब्लॉक भी लिया है. अब यह काम लगभग पूरा हो चुका है. इसके बाद अब रेलवे ने यहां स्पीड ट्रायल का काम शुरू कर दिया है. 28 से 29 मई को रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा यहां निरीक्षण किया जा रहा है. ट्रायल के दौरान यहां 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से इंजन दौड़ाया जाएगा. ऐसे में रेलवे ने आम लोगों से ट्रैक से दूरी बनाए रखने की अपील की है. इसके साथ ही रेलवे के द्वारा राऊ से डॉ अंबेडकर नगर तक लगातार अनाउंसमेंट भी किया जा रहा है, ताकि ट्रायल के दौरान किसी तरह का हादसा ना हो सके.

29 मई से होगा स्पीड ट्रायल

रेलवे पीआरओ खेमराज मीना के मुताबिक राऊ और डॉ आंबेडकर स्टेशन के बीच दोहरीकरण के साथ ही विधुतीकरण और पुल पुलिया का निर्माण लगभग पूरा हो चूका है. अधिकारियों द्वारा दौरा करके ट्रैक की गुणवत्ता की जांच की जा रही है. भविष्य को देखते हुए इस ट्रैक को अधिकतम स्पीड 130 किलोमीटर प्रतिघंटे के हिसाब से तैयार किया गया है. 29 मई को यहां सीआरएस के द्वारा स्पीड ट्रायल किया जाएगा. बता दें की इस नए दोहरीकरण लाइन पर निरीक्षण के दौरान सुरक्षा की जांच की जाएगी. अगर सब कुछ ठीक रहा तो सीआरएस द्वारा इस रूट पर यात्री ट्रेनों के संचालन की अनुमति दी जाएगी.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!