लाइट क्यों बंद की? इतना कहते ही बिजली कर्मचारियों की कर दी धुनाई 

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां बिजली कटौती से परेशान कुछ लोगों ने बिजली कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट कर दी. मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. ऐसा ही हाल इंदौर में है. जहां लोग गर्मी से परेशान हैं, तो वहीं बिजली विभाग के द्वारा भी कटौती करने से लोगों की समस्याएं और बढ़ रही हैं. फिलहाल इस मारपीट के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

बिजली काटने पर हुई कर्मचारियों की पिटाई

ये पूरा मामला इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है. जहां के मालवा मिल पावर हाउस में तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. पुलिस ने परदेशीपुरा क्षेत्र में रहने वाले अमित रघुवंशी और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है. पीड़ित बिजली कर्मचारी संजय यादव ने शिकायत करते हुए बताया कि ”देर रात पाटनीपुरा, नेहरू नगर, एल आई जी क्षेत्र में जम्फर में समस्या आ जाने के कारण लाइट नहीं थी. इसी दौरान क्षेत्र में रहने वाले अमित अपने कुछ साथियों के साथ आया और कहा कि लाइट क्यों बंद की? जब हमने क्षेत्र में जंपर में प्रॉब्लम होने की बात कही तो उसने मेरे साथ जमकर मारपीट कर दी. फिर बिजली ऑफिस के कुछ और कर्मचारियों ने बीच बचाव का प्रयास किया तो अमित ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी भी पिटाई की.फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने अमित सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस मामले पर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि ”पूरे ही मामले में प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने अमित व अन्य के खिलाफ तोड़फोड़ और मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.”

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!