केरल में 29 मई तक भारी बारिश जारी रहने की भविष्यवाणी की, कई जिलों में येलो अलर्ट

तिरुवनंतपुरम केरल में जारी भारी बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल में 29 मई तक भारी बारिश जारी रहने की भविष्यवाणी की है। वहीं पथानामथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

आईएमडी ने कहा, “केरल में आज कुछ जगहों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है।” मछुआरों को अगले आदेश तक समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही तटीय क्षेत्रों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने मछुआरों से अपनी नावों को संबंधित बंदरगाहों में सुरक्षित रखने के लिए कहा है।

दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से केरल में 29 मई तक भारी बारिश जारी रहेगी। केरल में लगातार हो रही बारिश के कारण 13 लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश के कारण सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। जलभराव और बाढ़ के कारण घरों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।

गौरतलब है कि केरल में बीते हफ्ते से भारी बारिश हो रही है। कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। सड़कों पर पानी भरा है। इससे यातायात बाधित हुआ। केएसडीएमए के अनुसार, भारी बारिश के कारण 15 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और 218 घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!