भारी बारिश के कारण कोलकाता के निचले इलाकों में बाढ़, आपदा प्रबंधन अधिकारी स्टैंडबाई पर

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात रेमल बंगाल तट से टकरा चुका है। इसके प्रभाव से कई इलाकों में बारिश हुई। 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। यह तूफान रविवार की रात साढ़े आठ बजे बांग्लादेश में मोंगला के दक्षिण-पश्चिम के पास सागर द्वीप और खोपुपारा के बीच आया। मूसलाधार बारिश के कारण घरों और खेतों में पानी भर गया। कोलकाता के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। तूफान से पहले पूरे बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में आपदा प्रबंधन अधिकारियों और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया था।

चक्रवात रेमल ने किया हवाई, रेल और सड़क परिवहन को बाधित
चक्रवात रेमल ने कोलकाता और दक्षिण बंगाल की हवाई, रेल और सड़क परिवहन को बाधित कर दिया। पूर्वी और दक्षिणपूर्वी रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दीं। कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने 21 घंटे के लिए उड़ान संचालन निलंबित कर दिया। एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि आज सुबह नौ बजे से परिचालन फिर से शुरू होगा। कोलकाता के बिबीर बागान इलाके में भारी बारिश के कारण एक दीवार गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया।

कोलकाता के निचले इलाकों में जलभराव
उत्तर और दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर जिलों में बिजली के खंभों और पेड़ों को व्यापक नुकसान हुआ है। कोलकाता के निचले इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई। भारतीय तटरक्षक और आपदा प्रतिक्रिया दल चक्रवात रेमल पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। तूफान के प्रभाव के बाद आने वाली चुनौतियों का जवाब देने के लिए जहाजों और होवरक्राफ्टों को स्टैंडबाई में रखा गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, रेमल 27 मई 2024 की सुबह तक धीरे-धीरे कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में 27-28 मई को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!