लू के लिए रामबाण है मालवा का ‘झोलिया’, इस तरह भीषण गर्मी में भी कर देता है कूल-कूल

इंदौर. दरअसल भीषण गर्मी में लू लगने पर आमतौर पर लोगों को कैरी के पने को पीने की सलाह देते हैं, जो देश भर में देसी सॉफ्ट ड्रिंक के रूप में प्रसिद्ध है. लेकिन मालवा अंचल में कैरी के पने का एक अलग स्वरूप देखने को मिलता है, जिसे झोलिया कहते हैं. दरअसल, झोलिया आम की सूखी कैरी को पाउडर बनाकर, पुदीना, काला व सेंधा नमक, इलायची के साथ बनाया जाता है. मालवा अंचल में गर्मियों के सीजन में विभिन्न कार्यक्रमों और सार्वजनिक समारोह में यही सॉफ्ट ड्रिंक सबसे ज्यादा पिलाया जाता है.

इस वजह से लू में रामबाण है झोलिया

इसकी खासियत यह है कि कैरी और पुदीने के आयुर्वेदिक गुणों के कारण न केवल लू से बचाता है बल्कि पानी के साथ यह मिल जाने पर शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देता है. यह एक तरह के प्राकृतिक ओआरएस के घोल की तरह काम करता है. साथ ही शरीर की गर्मी को कम कर ठंडक प्रदान करता है. इसी वजह से लू नहीं लगती और अगर लग भी जाए तो इसे पीकर जल्दी रिकवरी भी होती है.

ऐसे तैयार होता है झोलिया

इंदौर और मालवा में झोलिया को इंस्टेंट रूप में तैयार किया जाता है, आजकल यहां झोलिया के पाऊच शहर की कुछ चुनिंदा दुकानों पर मिलते हैं, जिसमें सूखी कैरी, पुदीना काला नमक, काली मिर्च, सेंधा नमक, जीरा पाउडर, इलायची पाउडर मिलाया गया होता है. जब भी यह परोसा जाता है तो ठंडे पानी में इसका पाउडर बर्फ के साथ शक्कर मिलाकर दिया जाता है. झटपट तैयार होने वाला झोलिया हल्के हरे रंग का नजर आता है, जो पुदीना पाउडर और केरी के कारण होता है. इसका स्वाद भी लाजवाब होता है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!