135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तबाही लेकर बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान ‘रेमल’, कोलकाता एयरपोर्ट बंद, सात राज्यों में देखने को मिलेगा असर

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव ‘रेमल’ चक्रवात में तब्दील हो चुका है। इसके आज (रविवार-सोमवार दरम्यिानी रात) आधी रात को पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप तथा बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच समुद्र तट से टकराने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी -India Meteorological Department) ने के अनुसार, चक्रवात ‘रेमल’ रविवार अगले कुछ घंटों में ( दोपहर तक) एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। IMD के मुताबिक इसका असर पश्चिम बंगाल में देखने को मिलने लगा है। बंगाल में अभी से मौसम बदलने लगा है। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरे उठने लगी है। वहीं चक्रवाती तूफान रेमल की वजह से कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट को रविवार दोपहर से सोमवार सुबह तक के लिए बंद कर दिया गया है। रेमल का असर सात राज्यों में देखने को मिल सकता है।

आईएमडी ने रेमल को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके बाद प्रभावित क्षेत्रों वाले इलाके में नाविकों के समुद्र में जाने पर रोक लगा दी गई है। तयीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।

चक्रवात में तब्दील हो चुके ‘रेमल’ के रविवार की आधी रात को 110-120 किमी प्रति घंटे से 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप तथा बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच समुद्री तटों से टकराने की आशंका है। इसके मद्देनजर 26-27 मई को पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओड़िशा के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में 1.5 मीटर तक उठ सकतीं हैं लहरें

मौसम विभाग ने कहा है कि तूफान के समुद्र तट से टकराने के समय तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाकों में 1.5 मीटर तक तूफानी लहरें उठ सकतीं हैं। यह खेपुपारा से लगभग 360 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और सागर द्वीप से 350 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित है।

इन-इन राज्यों में दिखेगा असर
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों बालासोर, भद्रक और केंद्रपाड़ा में 26 मई और 27 मई को भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा 27 मई को मयूरभंज में भारी वर्षा होने की संभावना है। 26 मई को मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर में ज्यादातर स्थानों पर हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 27 और 28 मई को असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में बारिश का अनुमान है। बिहार के कुछ स्थानों में भी बारिश हो सकती है। त्रिपुरा सरकार ने अगले 48 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाओं और तूफान की चेतावनी के बाद सभी आठ जिलों में अलर्ट जारी किया है। अतिरिक्त सचिव (राजस्व) तमल मजूमदार ने कहा कि चक्रवाती तूफान के प्रभाव के कारण 28 मई तक राज्य में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।  झारखंड में भी ‘रेमल’ का असर देखने को मिलेगा। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पूरे झारखंड में इसका असर नहीं रहेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!