वैशाख पूर्णिमा का व्रत कब है 22 या 23 मई? अगर आपके मन में भी है ये सवाल, तो ये खबर है आपके लिए

वैशाख पूर्णिमा का व्रत और स्नान-दान आज है या कल? यह सवाल लोगों के मन में इसलिए भी आ रहा है क्योंकि वैशाख पूर्णिमा की तिथि आज 22 मई की शाम से लग जा रही है और कल 23 मई की शाम तक रहेगी. वैशाख पूर्णिमा का व्रत और स्नान-दान एक ही दिन है.

वैशाख पूर्णिमा कल 23 मई को है. वैशाख पूर्णिमा की तिथि 22 मई को 06:47 pm से 23 मई को 07:22 pm तक है. पूर्णिमा की उदयातिथि और पूर्णिमा का चंद्रोदय दोनों ही 23 मई को प्राप्त हो रहे हैं. ऐसे में वैशाख पूर्णिमा का स्नान-दान और व्रत कल ही होगा.

वैशाख पूर्णिमा पूजा विधि
हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत ही शुभ माना जाता है. इस दिन स्नान, दान, पूजा और व्रत का महत्व है. इसी के साथ पूर्णिमा के दिन को सत्यनारायण कथा के लिए उत्तम माना जाता है. पूर्णिमा के दिन घर पर सत्यनारायण पूजा का अनुष्ठान कराने पर भगवान सत्यनारायण का आशीर्वाद बना रहता है और घर पर सुख-समृद्धि बनी रहती है. गुरुवार को वैशाख पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. वैसे तो पूर्णिमा तिथि पर नदी स्नान का महत्व है. लेकिन नदी स्नान संभव न हो तो आप घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें. इसके बाद सतनारायण भगवान की पूजा करें.

वैशाख पूर्णिमा पर बने 4 शुभ संयोग
इस साल की वैशाख पूर्णिमा पर 4 शुभ संयोग बन रहे हैं.1. सर्वार्थ सिद्धि योग – 09:15 एएम से 24 मई को 05:26 एएम तक. यह सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अच्छा योग माना जाता है.2. शिव योग – 12:12 पीएम से 24 मई को 11:22 एएम तक.3. विशाखा नक्षत्र – प्रात:काल से 09:15 ए एम तक, उसके बाद से अनुराधा नक्षत्र. विशाखा नक्षत्र के स्वामी बृहस्पति हैं.4. वैशाख पूर्णिमा पर गुरुवार का दिन, भगवान विष्णु की पूजा के लिए उत्तम है और पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी की भी पूजा करते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!