हजयात्रा 2024 पर इंदौर के हजयात्री जो मुंबई से उड़ान भरेंगे उनका फ्लाइट शेड्यूल जारी

इंदौर
 हजयात्रा 2024 पर इंदौर जिले के हजयात्री जो मुंबई से उड़ान भरेंगे उनका फ्लाइट शेड्यूल जारी कर दिया गया है। हज पर रवाना होने के लिए लिए इंदौर से सीधी हज उड़ान के विकल्प के बाद भी अधिकांश लोगों ने मुंबई से यात्रा का विकल्प चुना है। क्योंकि मु्बई और इंदौर में हजयात्रा के खर्च में 65 हजार से अधिक अंतर आ रहा है।

मुम्बई से इंदौर जिले के हज यात्रियों के लिए पहली उड़ान 26 मई को सऊदी अरब के जेद्दा रवाना होगी। इसका सिलसिला 9 जून तक चलेगा। इनकी वापसी 1 से 21 जुलाई के बीच होगी। वापसी में हज यात्री मदीना से मुंबई लौटेंगे। इस बार इंदौर जिले के लगभग 1600 लोग हज यात्रा पर जा रहे हैं।

हज कमेटी के जिलाध्यक्ष राशिद शेख, प्रभारी सद्दाम पठान और सचिव हाजी अमान मेमन ने बताया कि हज यात्रियों को अपनी उड़ान से 48 घंटा पहले मुंबई हज हाउस में रिपोर्ट कर अपनी सीट सुनिश्चित करानी होगी। जिला अध्यक्ष राशिद शेख ने बताया सेंट्रल हज कमेटी ने 21 हज यात्रियों की वेटिंग लिस्ट भी क्लियर की है।

हज यात्रियों के लिए बोगी बढ़ाने की मांग

इंदौर जिला हज कमेटी के अध्यक्ष राशिद शेख ने पत्र लिखकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से हजयात्रियों की सुविधा के लिये इंदौर से मुंबई की पैसेंजर ट्रेन में बोगी बढ़ाने की मांग की है। जिसमें उन्होंने कहा है 25 मई से 7 जून तक मुम्बई ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रही है। इंदौर के लगभग 1600 हजयात्री के साथ हजारों परिजन मुंबई जाने के लिए परेशान हो रहे हैं। बोगियों की संख्या बढ़ाए जाने से लोग असुविधा से बच जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!