प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर एक हमलावर ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई हैं, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: स्लोवाकिया के लोकप्रिय प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको (Robert Fico) पर एक हमलावर ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई हैं, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर के मुताबिक, बुधवार की दोपहर को जब प्रधानमंत्री एक बैठक से बाहर निकल रहे थे तभी उन पर फायरिंग की गई। यह घटना राजधानी ब्रैटिस्लावा से लगभग 150 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित हैंडलोवा शहर में हुई है।

समाचार एजेंसी ने संसद के उपाध्यक्ष लुबोस ब्लाहा के हवाले से कहा कि फिको को तब गोली मारी गई, जब वह मीटिंग से बाहर निकल कर कार में बैठने वाले थे। गोलीबारी में फिको घायल हो गए हैं। रॉयटर्स से एक गवाह ने कहा कि उसने फायरिंग की कई आवाजें सुनीं। बकौल प्रत्यक्षदर्शी उसने पुलिस को इस घटना के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लेते देखा है।

स्लोवाकियाई टीवी स्टेशन टीए3 की रिपोर्ट में कहा गया है कि राजधानी से करीब 150 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में हैंडलोवा शहर में हाउस ऑफ कल्चर के बाहर चार गोलियां चलाई गईं, जिसमें 59 वर्षीय पीएम फिको घायल हो गए। उन्हें पेट गोली लगी है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है।

फिको को रूस समर्थक माना जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मीटिंग के बाद पीएम फिको हाउस ऑफ कल्चर के बाहर लोगों से बात कर रहे थे, तभी उन पर फायरिंग की गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गए। उनके सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर ही हमलावर को दबोच लिया है। फिलाहल ये जानकारी नहीं मिल सकी है कि हमलावर ने गोली क्यों चलाई?

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!