पंचतत्व में आज विलीन होंगी राजमाता, 3 राज्यों के CM समेत राजघराने के लोग होंगे शामिल, सिंधिया छत्री पर होगा अंतिम संस्कार

ग्वालियर. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का कल बुधवार को निधन हो गया. वे 75 साल की थीं. पिछले दो महीने से बीमार होने से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं. उन्होंने बुधवार सुबह 9.28 बजे अंतिम सांस ली. आज राजमाता पंचतत्व में विलीन हो जाएंगी. ग्वालियर में सिंधिया छतरी पर उनका अंतिम संस्कार होगा.

सिंधिया छतरी पर अंतिम संस्कार होगा
माधवी राजे सिंधिया का आज ग्वालियर की सिंधिया छतरी पर अंतिम संस्कार होगा. सुबह 10:45 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट राजमाता की पार्थिव शरीर आएगी. पार्थिव शरीर सुबह 11.30 बजे रानी महल पहुंचेगा. दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक अंतिम दर्शन होंगे. दोपहर 3.30 बजे महल से अंतिम यात्रा शुरू होगी. शाम 5 बजे सिंधिया छतरी पर राजमाता का अंतिम संस्कार होगा.

3 राज्यों के सीएम समेत कई राजपरिवार को लोग होंगे शामिल
राजमाता के अंतिम संस्कार में तीन राज्यों के सीएम और कई राज परिवार शामिल होंगे. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अंतिम संस्कार में मौजूद होंगे. राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा, छत्तीसगढ़ के CM विष्णु सहाय भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. नेपाल, कश्मीर, बड़ौदा धौलपुर राजपरिवार के सदस्य शामिल रहेंगे. छतरी पर अंतिम संस्कार में 20 हज़ार लोग शामिल होंगे

पूर्व सीएम समेत कई अन्य मंत्री होंगे शामिल
पूर्व सीएम शिवराज सिंह, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय , बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई अन्य मंत्री भी ग्वालियर में राजमाता माधवी राजे सिंधिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. राजमाता के पंचतत्व में विलीन होने से पहले उनके अंतिम दर्शन के लिए काफी संख्या में लोग वहां पर पहुंचेंगे. 2 हजार से ज्यादा पुलिस के जवान और अधिकारियों की तैनाती भी की गई है.

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!