भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले शुरु किया कामकाज

इंदौर। लोकसभा के चुनाव परिणाम भले अभी नहीं आए हो लेकिन देश में कुछ प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी जीत परिणाम के पहले ही तय हो चुकी है. ऐसे ही सांसदों में शुमार है इंदौर के सांसद शंकर लालवानी. जिन्होंने मतदान के अगले दिन ही बतौर सांसद कामकाज भी शुरू कर दिया. लालवानी मंगलवार को अधिकारियों को लेकर खंडवा रोड स्थित रेलवे और सड़क के विकास कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे.

इंदौर में चुनाव महज औपचारिकता

दरअसल लोकसभा के अन्य प्रत्याशियों की तरह ही शंकर लालवानी विगत 2 महीने से चुनाव प्रचार में जुटे थे. इसी बीच इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम द्वारा भाजपा में शामिल हो जाने के बाद शंकर लालवानी के सामने विपक्षी दल का कोई प्रत्याशी ही नहीं बचा था. इंदौर का चुनाव नामांकन के दिन से ही एक तरफा हो गया था. इस लिहाज से भी इंदौर का चुनाव महज औपचारिकता ही बचा था.

भाजपा प्रत्याशी ने लिया विकास कार्यों का जायजा

सोमवार को मतदान निपटने के बाद लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी जनहित के कार्यों में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी लेने मंगलवार अल सुबह इंदौर के खंडवा रोड पहुंच गए. उनके द्वारा इंदौर खंडवा रोड का दौरा कर निरिक्षण किया गया. उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ समय में मात्र 1 घंटे में ओंकारेश्वर और मात्र 2 घंटे में खंडवा की दूरियां तय कर ली जाएगी. साथ ही मात्र 10 घंटे में हैदराबाद तक का सफर सुगम हो जाएगा.

चौथे चरण में इंदौर में सबसे कम वोटिंग

चौथे चरण में 13 मई को इंदौर सहित मध्य प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान हुआ है. जिसका रिजल्ट 4 जून को आएगा. बता दें कि चौथे चरण में एमपी में 71.72 प्रतिशत मतदान हुआ है. सबसे ज्यादा खरगौन में 75.79 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि सबसे कम इंदौर में 60.53 प्रतिशत वोटिंग हुई है. अब सबको 4 जून का इंतजार है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!